Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कॉल करके साइबर ठग बोला- ‘आपका साला हूं, 2 लाख की जरूरत पड़ गई है’, बुजुर्ग झांसे में आ गया और फिर ट्रांसफर कर दी रकम

Indore Cyber Fraud: इंदौर में 82 साल के बुजुर्ग से विदेशी साले बनकर 1.83 लाख की ठगी कर ली गई. आस्ट्रेलिया से कॉल कर पासपोर्ट-वीजा के नाम पर पैसे ऐंठे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Indore Cyber Fraud
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Indore News: मध्‍य प्रदेश के इंदौर में साइबर ठगों की एक नई तरह की साजिश सामने आई है. ठग ने इंदौर में रह रहे 82 साल के एक बुजुर्ग को कॉल किया, और खुद को उनका साला बताया. उसने कहा- जीजा जी आस्ट्रेलिया (Australia) से आपका साला बोल रहा हूं, 2 लाख रुपये की जरूरत आ पड़ी है.

साइबर सेल भोपाल की ओर से बताया गया कि यह घटना नवंबर महीने की है. जिस बुजुर्ग को ठगों ने अपना शिकार बनाया, उनका नाम जसवंत कुमार गुम्बर है. उन्‍हें आस्ट्रेलिया (Australia) से आए कॉल पर ठग लिया. ठग ने खुद को उनके साले की आवाज में पेश किया और पासपोर्ट व वीजा के नाम पर पैसे मांगे. बुजुर्ग भरोसे में आ गए और एक लाख 83 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए.

ठगी कैसे हुई

जसवंत कुमार कंचनबाग इलाके में रहते हैं. उन्हें आस्ट्रेलिया से कॉल आया था. कॉल करने वाले ने उनके साले की तरह बात की. उसने कहा कि उसे अर्जेंट पैसे चाहिए, क्योंकि पासपोर्ट और वीजा की समस्या है. बुजुर्ग ने आवाज पहचान ली और बिना शक किए पैसे भेज दिए. ठग ने करीब 2 लाख रुपये की मांग की थी.

बाद में सच्चाई सामने आई

पैसे भेजने के बाद बुजुर्ग ने अपने असली साले को फोन किया. तब पता चला कि साले ने कोई कॉल नहीं किया और न ही पैसे मांगे. परिवार वाले हैरान रह गए. इसके बाद उन्होंने साइबर सेल भोपाल में शिकायत की.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

साइबर सेल भोपाल ने जीरो एफआईआर दर्ज की और केस इंदौर भेज दिया. तुकोगंज थाने में मामला कायम हुआ. एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि इंदौर में इस तरह की ठगी पहली बार हुई है. आरोपी ने विदेशी नंबर से कॉल किया था. टीआई जितेंद्र यादव ने कहा कि जांच चल रही है. बुजुर्ग से पूरी जानकारी ली जाएगी.

पुलिस का कहना है कि ऐसे कॉल आएं तो पहले परिवार से पता करें. बैंक डिटेल्स कभी शेयर न करें. यह मामला साइबर ठगी के बढ़ते खतरे को दिखाता है.

कूड़ा बीनने वाले 2 मासूमों से मैनपुरी में बर्बरता, ठंड में निर्वस्त्र कर बनाया मुर्गा, पिटाई का ये वीडियो देख आपका भी चढ़ जाएगा पारा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital