Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली में डबल मर्डर से फैली सनसनी, दो दोस्तों ने एक दूसरे पर चाकू से किया हमला, दोनों की मौके पर मौत

दिल्ली में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में अब दिल्ली के वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के तिलक नगर थाना इलाके में डबल मर्डर (Murder) का मामला सामने आया है.

दिल्ली में डबल मर्डर से फैली सनसनी, दो दोस्तों ने एक दूसरे पर चाकू से किया हमला, दोनों की मौके पर मौत - भारत एक्सप्रेस

Capital Double Homicide, New Delhi Criminal Report, Tilak Nagar Stabbing, Sandeep-Arif Fatal Fight, Police Inquiry in Delhi

Delhi Double Murder: दिल्ली में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में अब दिल्ली के वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के तिलक नगर थाना इलाके में डबल मर्डर (Murder) का मामला सामने आया है, जहां दो दोस्तों के बीच हुए विवाद में चाकूबाजी के दौरान दोनों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया ओर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

विवाद के दौरान चाकू से हमला

मिली जानकारी के अनुसार, थाना इलाके के ख्याला बी ब्लॉक के रहने वाले संदीप और आरिफ दोस्त थे, दोनों की किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसमें दोनों ने एकदूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

मौके पर दोनों की हुई मौत

पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया. डीसीपी वेस्ट ने मामले को लेकर बताया कि मर्डर (Murder) की सूचना मिली थी कि दो युवकों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया है, जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो दोनों की मौत हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कांवड़ यात्रा मार्ग पर बिखेरे गए कांच के टुकड़े, उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने दिए जांच के आदेश

जांच में जुटी पुलिस

डीसीपी ने आगे कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जल्द ही घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, जो भी तथ्य जांच में सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read