क्राइम

12 सरकारी परीक्षाएं पास करने वाला BSO निकला पेपर लीक सिंडिकेट का मास्टरमाइंड, 25 से 40 लाख में बेचता था ‘गारंटीड नौकरी’

JPSC-JSSC Paper Leak: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक मामले की जांच कर रही CID को बड़ी सफलता मिली है. गोड्डा जिले में तैनात ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर (BSO) अभय कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है. जांच एजेंसी का दावा है कि वह JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में सक्रिय एक संगठित सॉल्वर सिंडिकेट का प्रमुख सदस्य ही नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड था. आरोप है कि वह अभ्यर्थियों से 25 लाख से 40 लाख रुपये लेकर नौकरी दिलाने का भरोसा देता था.

12 परीक्षाएं पास करने का रिकॉर्ड बनाता था भरोसे का हथियार

CID के अनुसार, अभय तिवारी अपनी कथित सफलता की कहानी को अभ्यर्थियों के बीच भरोसा बनाने के लिए इस्तेमाल करता था. वह दावा करता था कि उसने 13 वर्षों के दौरान 12 अलग-अलग सरकारी प्रतियोगी परीक्षाएं पास की हैं. इसी रिकॉर्ड को दिखाकर वह छात्रों का विश्वास जीतता और फिर उन्हें “गारंटीड सिलेक्शन” का लालच देता था.

25 से 40 लाख रुपये तक वसूली का आरोप

जांच में सामने आया है कि भरोसा कायम करने के बाद अभय तिवारी उम्मीदवारों से लाखों रुपये की मांग करता था. एक सीट के लिए कथित तौर पर 25 लाख से 40 लाख रुपये तक लिए जाते थे. इसके बदले चयन सुनिश्चित कराने का दावा किया जाता था. CID अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे.

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने की रिपको बैंक की तारीफ, वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड मुनाफे पर दी बधाई

पहले निजी एजेंसी में कर चुका था काम

जांच एजेंसी के मुताबिक, सरकारी सेवा में आने से पहले अभय कुमार तिवारी TRS-Data Processing Private Limited (TDPL) में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम कर चुका था. जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि यह कंपनी उत्तर प्रदेश में पहले ही ब्लैकलिस्ट की जा चुकी है. CID इस कड़ी को भी जांच का अहम हिस्सा मान रही है.

इन 12 सरकारी परीक्षाओं में सफलता का करता था दावा

पूछताछ के दौरान अभय तिवारी द्वारा पास की गई परीक्षाओं की सूची भी सामने आई है. इनमें शामिल हैं—

वर्ष 2013: इंडियन नेवी SSR लिखित परीक्षा
वर्ष 2014: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) सहायक परीक्षा
वर्ष 2014: नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (NCL) पीटी परीक्षा
IRB कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा
वर्ष 2018: पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) लिखित परीक्षा
वर्ष 2018: CRPF हेड कॉन्स्टेबल लिखित एवं टाइपिंग परीक्षा
JSSC पीजीटी शिक्षक भर्ती परीक्षा
JSSC CGL परीक्षा
JPSC सहायक वन संरक्षक (ACF) परीक्षा
JPSC वन क्षेत्र पदाधिकारी (FRO) परीक्षा
JPSC खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) परीक्षा
JPSC 11वीं संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा

CID का कहना है कि इन्हीं उपलब्धियों का हवाला देकर वह उम्मीदवारों को प्रभावित करता था.

सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

अभय तिवारी की गिरफ्तारी के बाद CID उससे लगातार पूछताछ कर रही है. जांच एजेंसी यह जानने का प्रयास कर रही है कि परीक्षा आयोग, परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसियों या अन्य स्तरों पर इस नेटवर्क से जुड़े और कौन-कौन लोग शामिल थे. मामले में आगे और गिरफ्तारियों की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है.

भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर फिर उठे सवाल

इस पूरे मामले ने झारखंड की भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़े इस मामले में अब सभी की नजर CID की आगे की जांच और संभावित खुलासों पर टिकी हुई है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago