Bharat Express DD Free Dish

Jharkhand CID

झारखंड CID ने JPSC 14वीं पीटी परीक्षा में कथित धांधली के मामले में TDPL एजेंसी के अकाउंटेंट रक्षक सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया है. जांच में आरोप है कि परीक्षा से जुड़े पद का दुरुपयोग कर वह खुद परीक्षा में शामिल हुआ और पीटी पास कर गया. मामले में अब तक 20 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

JPSC-JSSC Paper Leak: झारखंड CID ने JPSC-JSSC पेपर लीक और भर्ती घोटाले में गोड्डा के BSO अभय कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है. जांच में खुलासा हुआ कि वह 12 सरकारी परीक्षाएं पास करने का दावा कर अभ्यर्थियों से 25 से 40 लाख रुपये लेकर 'गारंटीड सिलेक्शन' का झांसा देता था.