KKPK 2: फेमस इंडियन‘कॉमेडी किंग’ के नाम से मशहूर कपिल शर्मा पिछले कुछ वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. कुछ वक्त पहले उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के पोस्टर शेयर किए हैं. जिसमें वो अलग-अलग धर्म की दुल्हन के साथ शादी के जोड़े में खड़े हैं. फैंस इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन अब जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. इस बीच शर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के नए पोस्टर शेयर की है. हालांकि उन्होंने अपनी इस पोस्टर में एक्ट्रेस का चेहरे रिवील नहीं किया है.
‘किस किसको प्यार करूं’ के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अभिनेता-कॉमेडियन ने कैप्शन में लिखा, “आप सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं.” पोस्टर में अभिनेता-कॉमेडियन एक दुल्हन के साथ नजर आए. अभिनेता टक्सीडो पहने दिखे. इससे पहले कपिल शर्मा ने बैसाखी के मौके पर पोस्टर शेयर किया था. पोस्टर में वह पंजाबी लिबास में दुल्हन के साथ पोज देते नजर आए. वहीं, रामनवमी के अवसर पर शेयर किए गए पोस्टर में कपिल शर्मा और अपनी दुल्हन के साथ मंडप में दिखाई दिए. दोनों हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आए. अभिनेत्री का आधा चेहरा घूंघट से ढका हुआ था, जबकि कपिल ऊपर भगवान की ओर देख रहे थे. ऐसा लगता है जैसे वह किसी मुश्किल स्थिति से बाहर निकलने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हों.
कपिल शर्मा और मनजोत सिंह स्टारर फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है और निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया है. फिल्म का पहला पार्ट‘किस किस को प्यार करूं’ साल 2015 में रिलीज हुई थी. अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म में कपिल शर्मा के साथ अरबाज खान, मंजरी फडणवीस, सिमरन कौर मुंडी, एली अवराम, वरुण शर्मा, सुप्रिया पाठक, शरत सक्सेना और मनोज जोशी अहम भूमिकाओं में हैं.
फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे परिस्थितिवश तीन लड़कियों से शादी करनी पड़ती है. तीनों एक ही इमारत में रहती हैं. हालांकि, उन्हें पता नहीं होता कि उनके पति एक ही हैं. फिल्म में नया मोड़ तब आता है, जब उसकी तीनों पत्नियां उसकी चौथी शादी में शामिल होती हैं और भांडा फूट जाता है. ‘कॉमेडी किंग’ के नाम से मशहूर कपिल शर्मा कॉमेडी के साथ ही अभिनय जगत में भी अच्छा खासा नाम कमा चुके हैं. साल 2015 में शुरुआत के बाद वे ‘फिरंगी’ और ‘ज्विगाटो’ में भी नजर आए थे. कपिल बेहतरीन गायक भी हैं.
हालांकि कपिल ने शेयर किए इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस ने फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है. पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोगों ने कपिल से फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी सवाल किया है. हालांकि अभी तक रिलीज की कोई भी डेट मेकर्स ने अनाउंस नहीं की है. वहीं कुछ लोगों ने पोस्टर शेयर करने के हिसाब से ये अंदाजा लगया है कि फिल्म भी किसी त्योहार के मौके पर ही रिलीज हो सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन समझदारी…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए आज कमाई के नए अवसर…