ब्रिटेन की रहने वाली 29 साल की कैथरीन ग्रिनाल को लिवरपूल क्राउन कोर्ट ने 28 महीने जेल की सजा सुनाई है
आप रील बनाने के चक्कर में लोगों को अजीबोगरीब हरकतें करते देखे या सुने तो जरूर होंगे, लेकिन क्या हो अगर रील बनाने की लत जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दे. जी ये सच है. ब्रिटेन में एक महिला को टिकटॉक की लत ने जेल पहुंचा दिया.
दरअसल ब्रिटेन की रहने वाली 29 साल की कैथरीन ग्रिनाल को लिवरपूल क्राउन कोर्ट ने 28 महीने जेल की सजा सुनाई है. कैथरीन पर आरोप था कि उसने अपनी कंपनी के खाते से करीब 5 करोड़ रुपये निकाल लिए. आरोप सिद्ध होने पर कोर्ट ने उसे 28 महीने की जेल की सजा सुनाई है.
दो बच्चों की मां कैथरीन ग्रिनाल अप्रैल 2021 को सेंट हेलेन स्थित न्यू रेग लिमिटेड कंपनी में सर्विस मैनेजर के पद पर काम करना शुरू किया था. दिसंबर में ग्रिनाल को कंपनी ने अकाउंट मैनेजर के पद पर पदोन्नत कर दिया. जिससे उसे कंपनी के खातों तक पहुंच मिल गई. जिसके बाद कैथरीन ग्रिनाल ने 2023 तक कुल 53 अवैध निकासी कर कंपनी के खातों से 5 करोड़ से अधिक की चोरी कर ली.
चुराये गए इन पैसों को कैथरिन ने कई जगहों पर खर्च किये. उसने इन पैसों का सुपरमार्केट, फूड आउटलेट्स, अमेजन प्राइम और स्पोर्ट्स रिटेलर्स पर खर्च किया. इसके अलावा उसने अपने परिवार को छुट्टियों और होटल बुकिंग पर खर्च किये. जांच में ये पाया गया कि कैथरिन ने करीब 3 करोड़ 49 लाख से ज्यादा की रकम टिकटॉक क्रियेटर्स को टोकन के रूप में गिफ्ट किये.
कोर्ट में सुनवाई के दौरान ग्रिनाल ने अपने गुनाह कबूल कर लिए. जिसके बाद लिवरपुल क्राउन कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कैथरिन ग्रिनाल को 28 महीने जेल की सजा सुनाई.
ये भी पढ़ें:केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चारधाम रूट पर 30 दिनों में चौथा हादसा
जरूरी बात-
अगर आपके परिवार में भी किसी को टिकटॉक या रील बनाने की लत है. तो इसे गंभीरता से लीजिये. ज्यादा रील्स देखने या सोशल मीडिया यूज करने से लोग मानसिक रोगी बन रहे हैं. क्योंकि इसका असर सीधे दिमाग पर होता है. इससे बचने के लिए समय-समय पर इंटरनेट या सोशल मीडिया से दूरी बनाएं.खुद के लिए समय निकालें और योग या दूसरे शारीरिक गतिविधि में भाग लें. दोस्तों या परिवार के साथ समय गुजारें.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…