चुनाव

VIDEO: स्मृति ईरानी के लिए रोड शो करने अमेठी पहुंचे अमित शाह, कमल-ध्वज से घिरे भगवा रथ से ऐसे किया जन-संपर्क

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव—2024 के मद्देनजर चुनाव प्रचार करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यूपी के अमेठी पहुंचे. वहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी स्मृति ईरानी के समर्थन में रोड शो किया. इस दौरान उनके साथ कई और भाजपा नेता भी मौजूद रहे.

अमित शाह के रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग उमड़े. लोगों के हाथों में कमल के फूलों वाले भाजपा के झंडे थे. शाह एक उूंचे वाहन पर सवार थे..उस दौरान जहां-जहां से वे गुजरे..वहीं मोदी-मोदी के नारे गूंजे.

अमेठी से अभी अमित शाह के रोड शो का वीडियो सामने आया है. आप देख सकते हैं कि कभी कांग्रेस का गढ़ रही लोकसभा सीट पर उन्होंने कैसे भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार स्मृति ईरानी के साथ रोड शो किया.

उन्होंने अपना वीडियो शेयर करते हुए X.com पर लिखा— “फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए अमेठी की सड़कों पर उतरे इस विशाल जनसैलाब को नमन करता हूँ.”

चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित पार्टियों पर हमला बोला. अमित शाह बोले— “अरे ओ इंडी गंठबंधन वालों, एक बात कान खोल कर सुन लो, मोदीजी के रहते कोई भी भारत को नहीं तोड़ सकता.”

इसके बाद शाह ने राम मंदिर का भी उल्लेख किया. शाह ने कहा— “दशकों तक राम मंदिर को लटकाने और सरयू नदी को कारसेवकों के खून से लाल करने वाले आज रामभक्तों से वोट माँग रहे हैं.”

यह भी पढ़िए: क्या अंग्रेज अफसर AO Hume नहीं थे कांग्रेस के संस्थापक? प्रियंका गांधी बोलीं— कांग्रेस पार्टी की नींव महात्मा गांधी ने डाली थी, उन्होंने ही हमें उसूल सिखाए

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

6 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

7 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

7 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

8 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

8 hours ago