चुनाव

“अगर लोगों को डराकर चुनाव जीतना चाहती हैं ममता बनर्जी तो ये उनकी भूल है”, JP Nadda का मुख्यमंत्री पर करारा हमला

JP Nadda On Mamta Banerjee: भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संदेशखालि में सीबीआई द्वारा हथियार और गोला-बारूद जब्त किए जाने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और उनसे सवाल किया कि क्या वह लोगों को डराकर लोकसभा चुनाव जीतना चाहती हैं. जेपी नड्डा ने एक बयान जारी कर भरोसा जताया कि भाजपा राज्य की 42 लोकसभा सीट में से 35 से अधिक सीट पर जीत हासिल करेगी. उन्होंने संदेशखालि की उन महिलाओं के प्रति पार्टी की एकजुटता व्यक्त की, जिनका तृणमूल कांग्रेस के नेता रहे शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों ने कथित यौन उत्पीड़न किया था.

भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ था

शाहजहां शेख को अब तृणमूल से निष्कासित कर दिया गया है और वह सीबीआई की हिरासत में है. उस पर स्थानीय लोगों की जमीन हड़पने का भी आरोप है. सीबीआई ने शुक्रवार को संदेशखालि में शाहजहां शेख के एक सहयोगी के दो परिसरों पर छापेमारी के दौरान एक पुलिस रिवॉल्वर और फॉरेन मेड पिस्टल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए थे.

क्या लोगों को डराकर चुनाव जीतना चाहती हैं ममता?

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने की घटना के सिलसिले में यह छापेमारी की गई. इस भीड़ को कथित रूप से पूर्व टीएमसी नेता शाहजहां शेख ने भड़काया था. जेपी नड्डा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘क्या ममता बनर्जी लोगों को डरा-धमकाकर चुनाव जीतेंगी? अगर उन्हें लगता है कि वह इस तरह चुनाव जीत सकती हैं तो यह उनकी भारी भूल है.’’

संदेशखालि पीड़िता को बनाया उम्मीदवार

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया कि भाजपा ने संदेशखालि की एक पीड़िता को लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाकर महिला सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह से समर्पित है. उन्होंने कहा कि संदेशखालि के पीड़ित अकेले नहीं है और पूरा देश उनके साथ है.

यह भी पढ़ें- गांधी कैसे हो गईं प्रियंका?…शादी के बाद पति का सरनेम लगाती हैं लड़कियां, सीएम मोहन यादव का गांधी परिवार पर हमला

बता दें कि सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा था कि सीबीआई की टीम ने राज्य पुलिस को सूचित किए बिना संदेशखालि में छापेमारी की और हथियार बरामदगी का कोई सबूत नहीं है. उन्होंने छापेमारी की कार्रवाई पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा था कि बरामद वस्तुएं केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों द्वारा लाई गई होंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

5 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

15 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago