चुनाव

चक्की पीसते नजर आईं राबड़ी देवी और बहु राजश्री, वीडियो वायरल

Lalu Yadav family video Viral: लोकसभा चुनाव-2024 के मतदान का दूसरा चरण संपन्न होने के बाद अब सियासी दलों के नेताओं की नजर अगले चरण के मतदान पर है। राजनेता और उनके समर्थक मतदाताओं को रिझाने के लिए भरसक कोशिश कर रहे हैं। कहीं कोई नेता गेहूं काटते नजर आता है, तो कहीं पारंपरिक गतिविधियों से जुड़ा दिख रहा है।

बिहार में सबसे प्रभावशाली सियासी घराने यानी कि “लालू-परिवार” के सदस्यों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी जो कि बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, अभी आटा चक्की चलाते हुए नजर आईं। घर में राबड़ी देवी के साथ उनकी बहु राजश्री भी अपने हाथों से पारंपरिक आटा चक्की से अनाज पीसते दिखीं। चारा घोटाले और धांधली जैसे कई मामलों में सजा का सामना कर रहे लालू परिवार के इस निराले अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया है।

समर्थकों ने कहा- ये राजमाता हैं, जो जमीन से जुड़ी हुई हैं

मां-बेटी का यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तेजी से प्रसारित हो रहा है। राबड़ी को चक्की चलाते हुए देखकर अधिकतर लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने राबड़ी को ‘राजमाता’ भी कहा। क‌इयों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ‘ये राजमाता हैं…जमीन से जुड़ी हुई हैं, वीडियो ने वाकई दिल जीत लिया।’

‘पूर्व मुख्यमंत्री का यह वीडियो एक बहुत बड़ा संदेश है’

बिहार में विधायक रह चुके डॉक्टर अनिल कुमार साहनी ने कहा, “यह वीडियो, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का बहुत बड़ा संदेश है। भाइयों-बहनों अब हमें चुनाव में जुमलेबाजों को दर्र देना है।”

यह वीडियो देखकर फेसबुक पर 10000 से ज्यादा फॉलोअर्स वाले मनीलाल यादव ने कमेंट किया, “पुरानी सभ्यता और परंपरा को समाज में परोसने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद राजमाता..”

यह भी पढ़िए: ‘सिर्फ 22 लोगों के पास उतना पैसा है जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास’, राहुल गांधी बोले- एक लाइन में कह दे रहा हूं मैं गरीबों को बांटूंगा…

एक अन्य राजद समर्थक बबलू सिंह यादव ने कहा- “आप दोनों मां बेटी बिहारी परंपरा को जीवित कर रही हैं। आपकी ये सादगी करोड़ों महिलाओं को प्रेरणा देती है।”

यह भी पढिए- कांग्रेस की हालत आज ऐसी हो गई है कि आजादी के बाद इतिहास में पहली बार कांग्रेस का जो शाही परिवार दिल्ली में रहता है वो कांग्रेस को वोट नहीं देगा: PM मोदी

– भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago