Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election 2024: ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं…’, बीजेपी ने जारी किया लोकसभा चुनाव का कैंपेन सॉन्ग

BJP Campaign song: बीजेपी ने एक कैंपेन सॉन्ग रिलीज किया है. जिसे ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ नाम दिया गया है.

BJP Campaign song

बीजेपी ने जारी किया कैंपेन सॉन्ग

BJP Campaign song: लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश का माहौल पूरी तरह से सियासी हो चुका है. एनडीए 400 पार का लक्ष्य पाने के लिए चुनावी रणनीतियों के साथ मैदान में है. पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी जीत का दावा कर रही है. चुनावी प्रचार में भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है. इसी कड़ी में बीजेपी ने एक कैंपेन सॉन्ग रिलीज किया है. जिसे ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ नाम दिया गया है. यह गाना 12 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है.

गाने में दिखी सरकार के कामों की झलक

इस गाने के जरिए बीजेपी ने मोदी सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों को दिखाया है. इसके साथ ही देश में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी दिखाया गया है. जिससे महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को फायदा मिला है.

बीजेपी ने गाने को एक्स पर शेयर किया

बीजेपी ने इस गाने को एक्स पर शेयर किया है. जिसमें लिखा गया है कि “देश के हर कोने से, हर भाषा को बोलने वाले, अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग, एक स्वर में एक बात कह रहे हैं – हमारे सामूहिक सपनों ने उड़ान भरी है.”

7 चरणों में होंगे चुनाव

बता दें कि देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा. 1 जून को सातवें चरण की वोटिंग के बाद 4 जून को चुनाव के परिणाम आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital