चुनाव

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, पीएम मोदी बोले- ये मेनिफेस्टो विकसित भारत के चार स्तंभों को सशक्त करेगा

BJP Menifesto Sankalp Patra: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने अपना चुनावी मेनिफेस्टो जारी कर दिया है. रविवार (14 अप्रैल) को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी ने संकल्प पत्र जारी किया.

“बीजेपी ने विकसित भारत के संकल्प पत्र को जारी किया”

इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया. पाीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि “आज बहुत ही शुभ दिन है. देश के कई राज्यों में इस समय नववर्ष का उत्साह है. आज नवरात्रि के छठे दिन हम सभी माँ कात्यायनी की पूजा करते हैं और माँ कात्यायनी अपनी दोनों भुजाओं में कमल धारण किए हुए है. ये संयोग भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है. इसके साथ सोने में सुहागा, आज बाबा साहब अंबेडकर की जयंती भी है. ऐसे पावन समय में आज भाजपा ने विकसित भारत के संकल्प पत्र को देश के सामने रखा है.

“ये संकल्प पत्र विकसित भारत को मजबूत करेगा”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है. इसका एक बड़ा कारण है, 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है. भाजपा ने घोषणापत्र की सूचिता को फिर स्थापित किया है. ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ, युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब, किसान, इन सभी को सशक्त करता है. इस संकल्प पत्र में अवसरों की मात्रा और अवसरों की गुणवत्ता पर जोर दिया गया है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी होने पर कहा, “बीते वर्षों में करोड़ों लोगों को उद्यमी बनाने का काम मुद्रा योजना ने किया है. इस सफलता को देखते हुए भाजपा ने एक और संकल्प लिया है. अब तक मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 10 लाख रुपये हुआ करती थी. अब भाजपा ने इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का इरादा किया है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

16 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

39 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

50 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

58 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

1 hour ago