उत्तर प्रदेश के उपचुनाव को लेकर भाजपा के प्रवक्ता एसएन सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ की बातों को दोहराते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है. एसएन सिंह ने कहा कि देखिये उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव जी का अहंकार हार गया ना? अब तो देख लिए आप लोग की एकता में बल होता है. जो मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि जब हम मिलजुल कर एक रहेंगे तो? सेफ रहेंगे, नेक रहेंगे, ना कटेंगे, ना बटेंगे, ना घटेंगे और आज उत्तर प्रदेश के परिणाम में दिखा दिया की जो नकारात्मक राजनीति करते थे, जो बांटने की राजनीति करते थे, आज वो खुद ही फट गए और छंट गए और उत्तर प्रदेश की जनता ने किसको चुना? पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के भारतीय जनता पार्टी के विकास को चुना.
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. इन सीटों में से 4 समाजवादी पार्टी (SP) के पास थीं, 3 भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास, जबकि एक-एक सीट निषाद पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के पास थी.
मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. सीसामऊ में सबसे कम 20 राउंड और कुंदरकी, करहल, फूलपुर और मझवां में सबसे अधिक 32 राउंड में मतगणना होगी. मतगणना स्थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा की गई है. मतगणना के दौरान कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है. चुनाव में भाजपा और सपा से हर सीट पर मुकाबला है. बसपा ने भी कुछ सीटों पर चुनाव को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास किया है.
राज्य की 8 सीटें कटेहरी, करहल, मीरापुर, गाजियाबाद, मझवान, खैर, फूलपुर और कुंदरकी मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद खाली हो गई थीं, जबकि कानपुर के सीसामऊ में मतदान समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद विधानसभा से अयोग्य ठहराए जाने के कारण कराया गया.
इन सीटों पर बीते 20 नवंबर को मतदान हुए थे. 20 नवंबर को चुनाव आयोग द्वारा जारी शाम 5 बजे के आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद में 33.30%, कटेहरी (56.69%), खैर (46.43%), कुंदरकी (57.32%), करहल (53.92%), मझावां (50.41%), मीरापुर (57.02%), फूलपुर (43.43%) और सीसामऊ (49.03%) में मतदान हुआ था.
-भारत एक्सप्रेस
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…