आस्था

शुक्र का होगा धनु राशि में गोचर, कर्क समेत ये 5 राशि वाले रहें सावधान!

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष में शुक्र को शुभ ग्रह कहा गया है. यह सुख, ऐश्वर्य, धन-दौलत, लव लाइफ और दांपत्य जीवन का कारक है. ऐसे में शुभ ग्रह शुक्र जब कभी भी राशि परिवर्तन करता है तो उसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र 2 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहा है. वैदिक ज्योतिष में शुक्र का गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. कुंडली में शुक्र की नकारात्मक स्थिति आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि शुक्र के गोचर से किन राशियों को सावधान रहना होगा.

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र का गोचर कर्क राशि के 7वें भाव में होगा. ऐसे में इस भाव में शुक्र के गोचर से घर-परिवार में खुशियों की कमी आ सकती है. नौकरी में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. धन के मामले में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. कारोबार में मन के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी.

सिंह राशि

शुक्र ग्रह इस राशि के छठे भाव में प्रवेश करने जा रहा है. शुक्र के इस गोचर के दौरान नौकरी में बदलाव करना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. इस दौरान किसी भी काम में सफलता पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. खर्च की अधिकता रहेगी.

यह भी पढ़ें: 15 दिसंबर से शुरू होगा खरमास, इन 4 राशि वालों का बढ़ सकता है बैंक बैलेंस

वृश्चिक राशि

शुक्र का यह गोचर वृश्चिक राशि के तीसरे भाव में होने जा रहा है. इस दौरान दोस्तो से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. आर्थिक नुकसान हो सकता है. लव लाइप में पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है. दांपत्य जीवन में कुछ हद तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. शुक्र-गोचर की अवधि में वाणी पर संयम रखना होगा.

धनु राशि

शुक्र का धनु राशि के लिए अच्छा नहीं कहा जा रहा है. इस दौरान नौकरी में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है. बिजनेस में विरोधियों से टक्कर हो सकती है. आर्थिक लेनदेन में सावधान रहना होगा.

कुंभ राशि

शुक्र का यह गोचर कुंभ राशि के 12वें भाव में होने जा रहा है. ऐसे में शुक्र गोचर की अवधि में आत्मविश्वास में कमी आ सकती है. रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है. स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहना होगा. सेहत बिगड़ सकती है. इसके अलावा इस दौरान खर्च पर नियंत्रण रखना होगा.

यह भी पढ़ें: राहु-केतु की चाल बदलने से इन 5 राशियों को मिलेगा राजा जैसा सुख, 2025 वरदान के समान!

Dipesh Thakur

Recent Posts

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

3 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

13 minutes ago

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

45 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

59 minutes ago