भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को पछाड़ा.
Maharashtra Election Results: देश के दो राज्यों महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. दोपहर ढाई बजे तक महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं. रुझानों में भाजपा की अगुवाई वाला महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन महज 50 सीटों पर आगे है. इस आंकड़े के आने पर, राज्य में अब भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सबसे शानदार प्रदर्शन भाजपा का रहा है, जिसे अकेले ही 129 सीटें मिलते दिख रही हैं. BJP का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है, और NCP शरद का स्ट्राइक रेट सबसे कम है. दोपहर 1 बजे तक का चार्ट देखें तो भाजपा का स्ट्राइक रेट 83% वहीं, शिवसेना शिंदे का स्ट्राइक रेट 63% था.
भाजपा के पास पूरे MVA से ज़्यादा सीटें हैं. अन्य पार्टियों के पास NCP-SP से ज़्यादा सीटें हैं.
सबसे बड़ा झटका शरद पवार और उद्धव ठाकरे को..
रुझानों में शरद पवार की पार्टी NCP-SP के पास 15 सीटें दिखीं. शरद पवार के राजनीतिक करियर में यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है. 2024 में उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ़ 11.6% है.
– भारत एक्सप्रेस
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…