अहमदाबाद एयर इंडिया हादसा मामले में जान गंवाने वाले पायलट सुमित सभरवाल के पिता पुष्कराज ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पायलट के 91 वर्षीय पिता की ओर से दायर याचिका में हादसे की निष्पक्ष, पारदर्शी जांच के लिए अदालत की निगरानी में एसआईटी जांच की मांग की है. दायर याचिका में कहा गया है कि सरकार द्वारा की गई प्रारंभिक जांच पक्षपातपूर्ण और तकनीकी रूप से त्रुटिपूर्ण है.
जांच में पायलट की गलती बताया गया है, जबकि तकनीकी खराबियों को नजरअंदाज किया गया है. दायर याचिका में यह भी मांग की गई है कि AAIB द्वारा की गई सभी पहले की जांच को बंद कर दिया जाए. याचिका में दावा किया गया है कि AAIB के दो अधिकारियों ने यह आरोप लगाया था कि उनके बेटे ने उड़ान भरने के बाद इंजनों की ईंधन आपूर्ति बंद कर दी थी. एक ऐसा आरोप जिसका सरकार खंडन करती है. जांच बहुत साफ और बहुत गहन बताती है.
सभरवाल ने हाल ही में केंद्र सरकार को एक भावुक पत्र लिखा है. रिपोर्ट में एयरलाइंस को क्लीनचिट दे दी गई है तथा सारा दोष पायलट पर डाल दिया गया है. इसलिए उन्होंने मांग की है कि एएआईबी इस दुर्घटना की पूरी जांच रिपोर्ट जारी करें, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. उन्होंने कहा कि मीडिया में ऐसी खबरें आई है कि पायलट अवसाद में था और उसने जानबूझकर विमान गिराया. उनका कहना है कि इन खबरों ने उनके बेटे की छवि खराब की है.
बता दें कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से विमान भरने के महज 5 मिनट बाद ही यह विमान शहर के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में 242 यात्री और 10 क्रू सदस्य सवार थे. इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था. अधिकत्तर शव बुरी तरह से झुलस चुके है. इनकी पहचान करना मुश्किल है. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के अलावा कई बिजनेस टायकून भी सवार थे.
इनमें कार्गों मोटर के प्रमुख नंदा और ल्यूबी के डायरेक्टर सुभाष अमीन भी शामिल थे. विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाईव कुंदर थे.
ये भी पढ़ें- OBC Reservation: तेलंगाना सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओबीसी आरक्षण बढ़ाने पर लगी रोक जारी
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…