दुनिया

पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने उगला जहर, असीम मुनीर बोले- भारत हमारा कट्टर प्रतिद्वंद्वी, कश्मीर के लिए जारी रहेगा समर्थन

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने एक बार फिर से कश्मीर और भारत को लेकर जहर उगला है. असीम मुनीर ने कहा कि भारत पाकिस्तान का “कट्टर प्रतिद्वंद्वी” है और उनका मुल्‍क कश्मीर के लिए नैतिक, राजनीतिक, राजनयिक समर्थन देना जारी रखेगा.

“भारत हमारा “कट्टर प्रतिद्वंद्वी है”

खैबर पख्तूनख्वा के रिसालपुर में असगर खान अकादमी में पाकिस्तान वायुसेना की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने 2019 की भारत-पाक स्थिति को याद करते हुए कहा, “भारत हमारा “कट्टर प्रतिद्वंद्वी” है, पाकिस्तान कश्मीर के लिए मुल्‍क के लोगों और सैनिकों को नैतिक, राजनीतिक, राजनयिक समर्थन देना जारी रखेगा.

असीम मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान की सेना अपने मुल्‍क की जमीन और सरहदों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. सेना अपने मुल्‍क में आतंकवाद के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखेगा. बेकसूर बच्‍चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की बेवजह नृशंस हत्‍या कतई बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी. हिंसापूर्ण घटनाओं पर काबू पाने में अपनी भूमिका पुरजोर तरीके से निभाती रहेगी.

अफवाहों से पर्दा हटेगा और सच्‍चाई सामने आएगी- मुनीर

उन्‍होंने कहा कि भारत ने कश्‍मीर पर अवैध तरीके से कब्‍जा कर रखा है और इसके उलट पाकिस्तान के बारे में सोशल मीडिया के जरिए प्रोपगेंडा फैला रहा है. मुल्‍क के लोगों से अपील है कि वे इस तरह की चीजों पर यकीन न करें, अफवाहों से पर्दा हटेगा और सच्‍चाई एक दिन जरूर दुनिया के सामने आएगी.

यह भी पढ़ें- “भारत महाशक्ति बन रहा और पाकिस्तान कंगाल होने की कगार पर है”, संसद में पाकिस्तानी नेता का बड़ा बयान

सेना प्रमुख मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान की वायुसेना मुल्‍क के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगी. वायुसेना संकट की हर घड़ी में मुल्‍क के लोगों की मदद करती रही है और करती रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago