फोटो-सोशल मीडिया
Manipur Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए हो रहे मतदान के बीच मणिपुर के इंफाल में 5 थोंगजू, 31 खोंगमान जोन में कुछ महिलाओं द्वारा अनियमितता का आरोप लगाया गया है. महिलाओं ने अव्यवस्था को लेकर हंगामा भी किया. इसी के बाद मतदान रोक दिया गया है. मतदान अधिकारी ने मतदान केंद्र बंद कर दिया है. इसको लेकर इंफाल पूर्वी डीसी ने मीडिया को जानकारी दी तो वहीं मतदान अधिकारी ने बताया कि लोगों द्वारा अनियमितताओं का आरोप लगाने पर हुए हंगामे के बाद कुल 5 बूथों पर मतदान रोक दिया गया है, जिनमें से 2 पूर्वी इंफाल में और 3 पश्चिमी इंफाल में हैं.
तो दूसरी ओर मणिपुर में बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी में एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी की खबर सामने आ रही है. इस घटना में 3 लोगों के घायल होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि इंफाल ईस्ट के थोंगजू के एक बूथ पर EVM में तोड़फोड़ की खबर सामने आई थी लेकिन ये बात सामने नहीं आ सकी है कि हमला किसने किया. बता दें कि आज यानी पहले चरण में मणिपुर की दो सीटों- इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर सीट पर मतदान हो रहा है. आउटर सीट के हिंसा प्रभावित इलाकों के कुछ बूथ पर 26 अप्रैल को भी वोट पड़ेंगे. तो वहीं यहां पर कूकी समुदाय के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार भी कर दिया है. राज्य में पिछले साल 3 मई से कूकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर लगातार हिंसा जारी है. आज ये क्रोध चुनाव के दौरान भी दिखा. बता दें कि राज्य में अब तक हुई हिंसा में करीब 200 लोगों की मौत हो चुकी है. 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. तो वहीं करीब 65 हजार से अधिक लोग अपना घर छोड़ चुके हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मणिपुर में भाजपा (BJP) सबसे बड़ी पार्टी है और यहां पर उसने कुछ स्थानीय राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन किया है. भाजपा साथ नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) गठबंधन में है. भाजपा ने इनर मणिपुर में तो अपना उम्मीदवार उतारा है लेकिन आउटर मणिपुर में NPF के उम्मीदवार को सपोर्ट कर रही है. बता दें कि 2019 के चुनाव में भाजपा ने इन दोनों सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन इनर मणिपुर सीट पर ही जीत हासिर कर सकी थी. आउटर मणिपुर में NPF ने भाजपा को हरा दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 80 साल की उम्र में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल…
LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…
Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…
उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…
India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…