देश

Lucknow: MLA डॉ. राजेश्वर सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित, बोले— Nasa के 50% वैज्ञानिक भारतीय, समाज में गुरु असल जिंदगी के नायक

Dr Rajeshwar Singh Lucknow: यूपी में राजधानी लखनऊ के वृन्दावन योजना स्थित एसकेडी अकेडमी में सर्वजन हिताय संरक्षण समिति द्वारा लखनऊ के सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को श्रीमद्भागवत गीता और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए। उन्होंने सेवानिवृत्ति को जीवन-चरण का एक बिंदु बताया, उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के उपरांत शिक्षकों का सामाजिक उत्तरदायित्व और अधिक बढ़ जाता है, शिक्षकों द्वारा समाज को दिशा देने का कार्य जीवन पर्यन्त चलता रहता है।

स्मार्ट क्लासेज और डिजिटल लैब युवाओं के सपनों को दे रहे आकार

इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक ने देश की प्रगति में शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारे शिक्षकों के समर्पण और सेवाभाव के परिणाम स्वरुप आजादी के बाद प्राइमरी स्कूलों की संख्या 1.5 लाख से 15 लाख तक पहुंच गयी है, पिछले 77 वर्षों में देश की साक्षरता दर 18% से 78% तक पहुंची, देश के करीब 4 करोड़ 40 लाख युवा उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आज नासा का हर दूसरा वैज्ञानिक भारतीय है, विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों और चिकित्सकों में लखनऊ के 25 से अधिक वैज्ञानिक होने का गौरव हमारे शिक्षकों द्वारा अपने शिक्षार्थियों के सपनों के लिए अपनी नींद के बलिदान देने का परिणाम है।

‘डिजिटल हो रहा है सरोजनीनगर, बच्चों के लिए सुविधाएं बढ़ीं’

सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह के साथ ‘आधुनिक तकनीकी शिक्षा और शिक्षक की बदलती भूमिका’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में बोलते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आगामी 3-5 वर्ष में डिजिटल आवश्यकताओं के अनुरूप करीब 85 लाख नौकरियों का स्वरुप बदल जाएगा, आज साक्षरता के मायने बदल चुके हैं, डिजिटल शिक्षा ही युवाओं का भविष्य है।उन्होंने आगे जोड़ा कि सरोजनीनगर के छात्र – छात्राओं को आधुनिक, डिजिटल और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अब तक क्षेत्र के 10 कॉलेजों में स्मार्ट क्लासेज और 25 कॉलेजों में डिजिटल लैब स्थापित की गयी हैं।

‘एसकेडी सिंह की बदौलत हजारों छात्र–छात्राओं का सपना पूरा’

कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह ने एसकेडी एकेडमी के संस्थापक एसकेडी सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें लखनऊ में शिक्षा जगत का प्रमुख स्तंभ बताया। सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि एसकेडी सिंह की बदौलत लखनऊ ही नहीं, बल्कि यूपी और पूरे देश के हजारों छात्र – छात्राओं का आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनाने का सपना पूरा हो सका है।

कार्यक्रम में एसकेडी एकेडमी के निदेशक मनीष सिंह, प्रिंसिपल डायट अजय कुमार सिंह, एच एन पांडेय, शिक्षक शैलेन्द्र दुबे, विनय कुमार, विनीत, रीना त्रिपाठी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

भारत-न्यूजीलैंड FTA से भारतीय कारोबारियों के लिए खुले नए दरवाजे; जानिए विदेशी फलों और मानुका शहद का क्या होगा नया रेट

India-New Zealand FTA: भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है. जानिए न्यूजीलैंड के सेब…

13 minutes ago

तारीख के बजाय दशहरे पर क्यों मनाता है RSS अपना स्थापना दिवस? जानिए खास वजह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन हुई थी. संघ…

39 minutes ago

अगले कुछ घंटे और…17 राज्यों में भारी तबाही मचाएगा मौसम! 70 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान…

1 hour ago

दशहरा पर यूपी के इस शिव मंदिर में स्थापित हुई रावण की प्रतिमा, यहां नहीं होता दहन

ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में दशहरे पर रावण का पुतला नहीं जलाया जाता. रावण…

1 hour ago

‘पेरिस जल्द बन जाएगा मुस्लिम शहर…!’ फ्रांस के दंगों पर डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों किया ये दावा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आव्रजन नीतियों पर निशाना…

1 hour ago

दशहरा स्पेशल पंचांग: भूलकर भी इस समय न करें रावण दहन! नोट कर लें आज का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त

आज 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस…

2 hours ago