चुनाव

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 5 फरवरी को वोटिंग और 8 को होगी मतगणना

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी.  70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में वोटिंग होगी. चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार वोटर लिस्ट में नाम कटवाने के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद पर क्या बोले?

बिना प्रक्रिया के वोटर लिस्ट से नाम डिलीट नहीं होता है.

नाम डिलीट करने की एक पूरी प्रक्रिया होती है.

बिना पेश हुए मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटता है.

BLO के माध्यम से वोटर लिस्ट तैयार की जाती है.

ईवीएम को हैक किए जाने को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा-

ईवीएम किसी भी तरीके से हैक नहीं की जा सकती है.

ईवीएम चुनाव का सबसे सुरक्षित तरीका है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ईवीएम हैक नहीं हो सकती है.

ईवीएम में छेड़छाड़ के सभी आरोप गलत हैं.

वोटिंग प्रतिशत में भी छेड़छाड़ मुमकिन नहीं है.

मतदाताओं को गुमराह न किया जाए.

ईवीएम फुलप्रूफ मशीन है.

पुराने पेपर बैलट की वापसी अनुचित और प्रतिगामी है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को पटरी से उतारना है.

एजेंट के सामने ईवीएम सील की जाती है.

गिनती से पहले ईवीएम की सील चेक की जाती है.

चुनाव हम सब की साझी विरासत है.

कुल कितने वोटर्स ?

चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई फाइनल लिस्ट के अनुसार, इस बार दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की बात करें तो ये संख्या 83 लाख 49 हजार 645 और महिला वोटर्स की संख्या 71 लाख 73 हजार 952 है. वहीं 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. 2 लाख वोटर्स पहली बार इस चुनाव में वोट करेंगे. दिल्ली में कुल 13 हजार 33 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग घर से वोट दे सकेंगे.

बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं. पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की थी. 2015 में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने 67 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

3 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

9 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

26 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

28 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

40 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

54 minutes ago