दुनिया

पाकिस्तान का कबूलनामा- भारत ने की थी सर्जिकल स्ट्राइक, उसी से सबक लेकर…, जानें किसने कही ये बात

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बंटवारे के बाद से कभी भी अच्छे नहीं रहे हैं, जिसकी वजह से दोनों देशों के बीच चार बार युद्ध हुआ, इन सभी जंगों में पाकिस्तान को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. हालांकि उसके बाद भी पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबों के जरिए भारत को अस्थिर करने की कोशिश में जुटा रहा. उसके इन इरादों पर भारत ने ना सिर्फ हर बार पानी फेर दिया,बल्कि करारा जवाब भी दिया.

भारत ने की थी सर्जिकल स्ट्राइक

पुलवामा में हुए सेना के काफिले पर आतंकी हमले का जवाब भी भारत ने जबरदस्त तरीके से उसके घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया, जिसे इस्लामाबाद लगातार नकारता रहा, लेकिन अब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत की तरफ से की गई सर्जिकल स्ट्राइक को स्वीकार किया है.

पाकिस्तानी पत्रकार ने किया कबूल

पाकिस्तानी पत्रकार नजीम सेठी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को माना कि भारत ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी. पत्रकार के इस इंटरव्यू का एक हिस्सा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा है, जिसे पाक अनटोल्ड नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. नजीम सेठी इस वीडियो में कह रहे हैं कि जिस तरह से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में घुसकर हमला किया है, वो भारत की देन है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में Air Strike को ठहराया जायज, कहा- जरूरत पड़ने पर फिर करेंगे ऐसे हमले

नजीम सेठी इसी वीडियो में बोल रहे हैं कि भारत की तरफ से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक से ही पाकिस्तानी सेना ने सीख ली, और उसी की तरह अफगानी सेना को सबक सिखाने के इरादे से हवाई हमला किया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

20 seconds ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

13 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

40 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

46 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago