चुनाव

PM मोदी की चुनावी सभा के दिन निर्वाचन आयोग ने की बड़ी कार्रवाई, पुरुलिया के एसपी सहित बंगाल में चार पुलिस अधिकारियों को हटाने के निर्देश

Election Commission: रविवार को बंगाल के पुरुलिया में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा थी. इसी दौरान चुनाव आयोग ने जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिजीत बनर्जी के साथ ही प्रदेश के तीन अन्य पुलिस अधिकारियों को भी पद से हटाने का निर्देश जारी किया है. बता दें कि ये कार्रवाई सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के शुरू होने से पहले की गई. बता दें कि आज पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान जारी है.

आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को इस सम्बंध में लेटर भेजा है और पुरुलिया के एसपी सहित चारों पुलिस अधिकारियों को तुरंत पद से हटाने के लिए कहा है. आयोग ने हटाए गए अधिकारियों के लिए निर्देश दिया कि चारों अधिकारी चुनाव संबंधी किसी भी कार्य में शामिल नहीं होंगे. चारों को मतदान ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections 2024: वोट डालने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजनीतिक दलों के लिए कही ये बात, Video

मीडिया सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग ने सोमवार सुबह 10 बजे तक यह रिपोर्ट भेजने को कहा है कि यह आदेश लागू कर दिया गया है. बता दें कि एसपी पुरुलिया के साथ ही जो तीन अन्य पुलिस अधिकारी हटाए गए हैं, वो तीनों पूर्व मेदिनीपुर जिले से हैं. दिवाकर दास को कांथी के एसडीपीओ पद से हटा दिया गया है. इसी के साथ ही जिले के पटाशपुर थाने के थानेदार (ओसी) राजू कुंडू और भूपतिनगर थाने के ओसी को हटा दिया गया है. फिलहाल आयोग ने राज्य को पुरुलिया के नए एसपी के लिए तीन आइपीएस अधिकारियों के नाम भेजने को कहा है.

25 मई को है छठे चरण का मतदान

बता दें कि आज यानी सोमवार 20 मई को पांचवें चरण के लिए वोटिंग हो रही है. तो वहीं छठे चरण का चुनाव 25 मई को होगा. इसके तहत यहां पर पुरुलिया और पूर्व मेदिनीपुर जिले में भी वोटिंग होगी. इससे पहले ही आयोग ने ये बड़ी कार्रवाई कर दी है. गौरतलब है कि विपक्षी दलों की शिकायत के बाच चुनाव आयोग ने ये एक्शन लिया है. इससे पहले भी आयोग प्रदेश के कई पुलिस अधिकारियों को हटा चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

3 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

3 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

4 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

4 hours ago