वीडियो ग्रैब
West Bengal Barrackpur Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल में बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह और TMC कार्यकर्ता के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से दोनों तरफ से तेज कहासुनी हो रही है. इस दौरान मीडिया भी मौके पर मौजूद है तो वहीं भाजपा सांसद और उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा कि “महिला वोटर को रोका जा रहा है. पुलिस कोई काम नहीं कर रही है.”
अर्जुन सिंह ने ये भी आरोप लगाते हुए कहा कि बोनी नामक यह व्यक्ति है जो लोगों को डरा रहा है और घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा. लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा है. मैंने राज्य चुनाव आयोग में इसे लेकर शिकायत की है. तो वहीं चुनाव से पहले अर्जुन सिंह टीएमसी उम्मीदवार पर पैसे बांटने का आरोप लगाया था. उन्होंने पहले कहा था कि पार्थ भौमिक (टीएमसी उम्मीदवार) कल रात में सभी नियमों का उल्लंघन करते हुए पैसे बांट रहे थे. वह गुंडागर्दी को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कर रहे हैं. हम शांतिपूर्ण चुनाव कराने की कोशिश करेंगे लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी.
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आज 7 लोकसभा पर मतदान जारी है. सुबह 9 बजे तक यहां 15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है. तो वहीं छिटपुट घटनाओं के साथ यहां पर वोटिंग जारी है. बनगांव भाजपा जिला अध्यक्ष देवदास मंडल ने आरोप लगाया है कि बांग्लादेश से अपराधियों को लाकर वोटर्स के काम में बाधा डाली जा रही है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि कई वार्डों में 100 मीटर के अंदर तृणमूल कार्यकर्ता खड़े हैं. तो वहीं बोनगांव लोकसभा सीट के स्वरूपनगर विधानसभा क्षेत्र के नवाबकटी मोरल पाड़ा इलाके में एक वोटर की पिटाई का मामला सामने आया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक जिस वोटर की पिटाई हुई है वो भाजपा का समर्थक है. हावड़ा लोकसभा सीट के लिलुआ के इंडियन स्कूल के बूथ नंबर 176 पर वोटिंग प्रक्रिया पूरी तरह से बंद होने की खबर सामने आ रही है. यहां पर पीठासीन अधिकारी ने बताया है कि उनको थप्पड़ मारा गया और इसके बाद मतदान प्रक्रिया रोक दी गई.
-भारत एक्सप्रेस
Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…
Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…
देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…
Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…
Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…
Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित…