हरियाणा चुनाव लाइव.
Haryana Assembly Election 2024 Live Updates: हरियाणा में आज 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ. चुनाव आयोग ने बताया कि पूरे राज्य में 66.96% वोटिंग रिकॉर्ड की गई. इससे पिछले चुनाव में (2019 में) 68.20% वोटिंग हुई थी. यानी इस बार 1.24% कम वोटिंग हुई है.
जिलों में हुई वोटिंग को देखें तो इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग 67.93% यमुनानगर, उसके बाद पलवल में 67.69 और फतेहाबाद में 67.05% वोटिंग हुई. सबसे कम 49.97% वोटिंग गुरुग्राम में हुई. अब 8 अक्टूबर को चुनाव परिणाम आएगा.
बता दें कि इस बार के चुनाव में हरियाणा में कुल 2.03 करोड़ वोटर्स हैं, जिनमें 1.07 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला मतदाता शामिल हैं.
चुनाव में इस बार कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिनमें 930 पुरुष और 101 महिलाएं है. जबकि, 462 निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. निर्दलीय उम्मीदवारों में 421 पुरुष और 41 महिला उम्मीदवार हैं. हरियाणा में पहली बार 5 बड़े राजनीतिक दल- कांग्रेस, भाजपा, जननायक जनता पार्टी (JJP), इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और आम आदमी पार्टी (AAP) चुनाव मैदान में है.
यहां देख सकते हैं विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…