Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जामताड़ा सीट से हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन की करारी हार, कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी जीते

जीत के बाद इरफान अंसारी ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं है, यह जनता की जीत है. उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया है. मैं यहां के लोगों का बहुत आभारी हूं. मैं उन सभी को दिल से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे वोट दिया.

इरफान अंसारी.

Jharkhand Assembly Election: झारखंड की जामताड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ी जीत दर्ज की है. इरफान अंसारी ने सीता सोरेन को 43676 मतों के अंतर से हराया. अंसारी को जहां 1,33,266 वोट मिले, वहीं सीता सोरेन 89,590 वोट पाने में कामयाब रहीं.

जीत के बाद क्या बोले

जीत के बाद इरफान अंसारी ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं है, यह जनता की जीत है. उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया है. मैं यहां के लोगों का बहुत आभारी हूं. मैं उन सभी को दिल से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे वोट दिया. साथ ही जिन्होंने मुझे वोट नहीं दिया, उन्हें भी मैं तहे दिल से धन्यवाद देता हूं. मुझे आश्चर्य है कि मुझे कुछ जगहों से वोट क्यों नहीं मिला.

उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए मैं इस जीत को स्वीकार करता हूं. क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है. हम जनता के बीच में रहने का काम करेंगे. भाजपा के नेताओं ने प्रदेश की अस्मिता और महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया. जनता ने ऐसे लोगों को खारिज कर दिया है.

हेमंत सोरेन की भाभी है सीता सोरेन

जामताड़ा (Jamtara) विधानसभा क्षेत्र से सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन इस बार बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रही थींं, लेकिन वे बुरी तरह से चुनाव हार गईं. जामताड़ा से इरफान अंसारी लगातार दो बार विधायक रहे हैं और तीसरी बार भी कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की है.


ये भी पढ़ें: ‘यह सुशासन की जीत’ महाराष्ट्र में जीत के बाद पीएम मोदी का पोस्ट, कहा- एकजुट होकर हम और भी ऊँचे उठेंगे


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital