चुनाव

बिना वोटिंग के विधानसभा चुनाव कैसे जीत गए BJP के 10 प्रत्याशी? जानें, क्या है पूरा मामला

Assembly Election 2024: लोकसभा चुनाव के साथ ही देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे. जिसके लिए तारीखों का ऐलान भी हो चुका है. इन राज्यों में बीजेपी सत्ता में आने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. इसी बीच अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को चुनाव से पहले ही बड़ी जीत मिल गई है. पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा है कि उनके 10 प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं.

निर्विरोध दर्ज की जीत

जिन प्रत्याशियों को सफलता मिली है, उनमें मौजूदा सीएम पेमा खांडू और डिप्टी सीएम चाउना मीन भी शामिल हैं. बीजेपी ने 10 उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद राज्य की जनता का धन्यवाद किया है. पार्टी का कहना है कि ये जीत पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन की वजह से मिली है.

पेमा खांडू ने जताया आभार

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि 10 बीजेपी उम्मीदवारों ने चुनाव में निर्विरोध जीत दर्जकर अरुणाचल प्रदेश के चुनावी और सियासी इतिहास में एक मिसाल कायम की है. इसके साथ ही पेमा खांडू ने ये भी कहा कि उन लोगों का और राज्य की जनता का धन्यवाद, जिन्होंने बीजेपी प्रत्याशियों को भारी समर्थन दिया.

विरोध में नहीं था कोई प्रत्याशी

बता दें कि बीजेपी के 10 प्रत्याशी नामांकन की तारीख खत्म होने के बाद निर्विरोध चुन लिए गए. पेमा खांडू तवांग जिले के मुक्तो विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र व्यक्ति थे, जबकि मीन ने अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बयामसो क्रि के द्वारा नामांकन वापस लिए जाने के बाद चौखम सीट पर निर्विरोध जीत हासिल की.

ये भी पढ़ें-मुख्तार की मौत का किसे मिलेगा फायदा? मुस्लिमों से लेकर हिंदूओं तक में रही है अंसारी परिवार की पकड़

निर्वाचन आयोग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 6 विधानसभाओं में सिर्फ एक-एख नामांकन हुआ था. जबकि चार विधानसभा में नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया. जिसके चलते 10 प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

12 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

17 minutes ago

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

20 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

32 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

40 minutes ago