दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ समारोह के दिन क्यों झुका रहेगा America का राष्ट्रीय ध्वज? जान लें इसके पीछे की ये बड़ी वजह

नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अपनी शपथ लेंगे, लेकिन इस दिन अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. यह घटना अमेरिकी इतिहास में पहली बार हो रही है जब राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के दौरान ध्वज शान से लहराने के बजाय आधा झुका रहेगा. यह आदेश राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिया है, जो 20 जनवरी को अपना कार्यकाल समाप्त कर रहे हैं.

बाइडेन के फैसले से ट्रंप नाराज

बाइडेन का यह निर्णय ट्रंप के लिए निराशाजनक है. ट्रंप इस बात से खफा हैं कि जब उनका शपथ ग्रहण समारोह हो रहा होगा, तब देश का ध्वज आधा झुका रहेगा. वह इस पर न तो खुलकर विरोध कर पा रहे हैं और न ही इसे सकारात्मक रूप से ले पा रहे हैं.

क्या है वजह?

यह स्थिति अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन के कारण बनी है. जिमी कार्टर का निधन 29 दिसंबर को हुआ था, जिसके बाद बाइडेन ने अमेरिकी ध्वज को 30 दिनों तक आधा झुका रखने का आदेश दिया. इसका असर ट्रंप के शपथ ग्रहण तक रहेगा, यानी 28 जनवरी तक अमेरिका का झंडा आधा झुका रहेगा.

यह भी पढ़ें- “मेलोनी ने यूरोप में मचाया धमाल”: फ्लोरिडा में इटली की प्रधानमंत्री से मुलाकात पर डोनाल्ड ट्रंप ने की तारीफ

ट्रंप ने बाइडेन पर बोला हमला

ट्रंप ने इस बारे में अपनी निराशा जताई और कहा कि उनके शपथ ग्रहण के दौरान यह स्थिति विपक्षी डेमोक्रेट्स को खुश करेगी. उन्होंने कहा कि वे लोग स्थिति का स्वागत करेंगे क्योंकि उन्हें अमेरिका से कोई प्यार नहीं है, बल्कि केवल अपने हितों से मतलब है. व्हाइट हाउस ने इस फैसले पर पुनर्विचार करने की कोई योजना नहीं जताई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

54 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

55 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago