देश

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड में और बढ़ोतरी, क्या होगा अगले दिनों का मौसम?

पिछले कुछ दिनों से कश्मीर और उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फ की सफेद चादर छाई हुई है, और इसके कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है. सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं कंपकंपाने वाली ठंड का अहसास करवा रही हैं. इसके साथ ही, कई इलाकों में कोहरे का भी सामना किया जा रहा है.

दिल्ली में कोहरे से राहत

दिल्ली में पिछले दो दिनों से घने कोहरे का सामना किया गया था, लेकिन 6 जनवरी 2025 को राजधानी को कोहरे से कुछ राहत मिली है. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. लेकिन, 7 जनवरी से फिर से कोहरे का दौर शुरू होने की संभावना है. आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है. लखनऊ का तापमान गिरने की संभावना है, और यहां आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम में बदलाव की वजह से कल से यहां सुबह के समय कोहरा या धुंध की स्थिति बन सकती है, और बाद में आंशिक रूप से बादल भी रह सकते हैं.

पहाड़ों पर तेज बर्फबारी

कश्मीर में बर्फबारी का दौर एक बार फिर शुरू हो चुका है. कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तेज हो गई है, जिससे कुछ स्थानों पर लोगों को संकट का सामना करना पड़ रहा है. कल बडगाम, कुलगाम, बांदीपोरा और गुलमर्ग में बर्फबारी हुई थी, और आज भी इन इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है. इसके साथ ही, उत्तराखंड में भी बर्फबारी देखने को मिल रही है, और औली में इन दिनों पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है, जहां चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है.

हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 6 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी भी हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

4 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

32 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago