चुनाव

…तो क्या अब अपना सिर मुंडवाएंगे सोमनाथ भारती? AAP नेता ने एग्जिट पोल को लेकर किया था ये बड़ा दावा

AAP Leader Somnath Bharti: दिल्ली की सभी 7 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. हार-जीत के नतीजों के बाद अब सियासी बयानों की भरमार है. इसी बीच नई दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने हार के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है.

दिल्ली की जनता का किया धन्यवाद

उन्होंने नई दिल्ली की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के किसी भी उम्मीदवार को इतना वोट कभी नहीं मिला था, इसके लिए वह नई दिल्ली की जनता का धन्यवाद करते हैं. इसके साथ ही जीत दर्ज करने वालीं भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता की जिम्मेदारी को वह अच्छे तरीके से निभाएं, इसकी कामना करते हैं.

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना एक ऐसी सरकार के खिलाफ लड़ने के समान था, जिसके साथ देश का सारा तंत्र था. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के समय से ही उनके कार्यक्रम को प्रभावित करने के लिए दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग जैसी एजेंसियों ने तमाम कोशिश की. वोटिंग वाले दिन कई पोलिंग बूथ पर भाजपा के पंपलेट देखने को मिले, जिसका उन्होंने वीडियो भी बनाया. इसके बाद भी पुलिस ने उनके खिलाफ ही मामला दर्ज किया.

जनता ने अहंकार का जवाब दिया- सोमनाथ

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को इस्तीफा देना चाहिए और उन्हें राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए क्योंकि जनता ने उन्हें मैंडेट नहीं दिया. 400 पार का नारा लगाने वाले 240 पर अटक गए हैं. जनता ने अहंकार का जवाब दिया है.

सिर मुंडवाने की कही थी बात

एग्जिट पोल के नतीजे के बाद उन्होंने दावा किया था कि जिस दिन रिजल्ट आएंगे उस दिन एग्जिट पोल के सारे दावे खत्म हो जाएंगे और किसी भी हालत में पीएम मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे अगर ऐसा होगा तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे. यह बात उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कही थी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने संकल्प पर अडिग हैं और उन्होंने भारत की जनता से जो अपील की थी, भारत की जनता ने इनका मान रखा और भाजपा को पूर्ण बहुमत से कोसों दूर कर दिया.

यह भी पढ़ें- एनडीए सांसदों का 7 जून को दिल्ली में होगा जमावड़ा, कई राज्यों के सीएम और BJP के बड़े नेता भी रहेंगे मौजूद, ये है वजह

जनता इंडिया अलायंस के साथ- सोमनाथ

उन्होंने कहा कि जो पार्टी 400 पार का नारा लेकर सरकार बनाने का दावा कर रही थी, उस पार्टी को बहुमत का आंकड़ा भी नहीं छूने दिया. जिस हिसाब से इंडिया अलायंस को पूरे भारत में बढ़त मिली है, ऐसे में साफ है कि जनता इंडिया अलायंस के साथ है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

58 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago