Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे फेज का मतदान हुआ. इस दौरान बुधवार सुबह सात बजे से शाम तक छह जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर वोट डलवाए गए. इस दूसरे चरण में कुल 239 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे. सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतारें देखी गईं. वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया. चुनाव आयोग के रात 9 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, 55% मतदान हुआ.
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू डिवीजन के पुंछ, राजौरी और रियासी तथा घाटी के श्रीनगर, बडगाम और गांदरबल सहित केंद्र शासित प्रदेश के छह जिलों के अधिकांश मतदान केंद्रों पर उत्सव जैसा माहौल था. स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबल मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं के साथ मुस्कुराहट बांटते हुए दिखे.
इन उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा
आज हुए मतदान से जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा, जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व मंत्री अली मोहम्मद सागर, आसिया नकाश, अब्दुर रहीम राथर, हकीम मोहम्मद यासीन, चौधरी जुल्फिकार और जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के प्रमुख सैयद अल्ताफ बुखारी आदि की हार जीत का फैसला होगा.
बता दें कि इस बार एनसी और कांग्रेस ने गठबंधन बनाया है. एनसी ने 52 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान 1 अक्टूबर को होगा और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…