खेल

जब सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा था वेस्टइंडीज के दिग्गज डेसमंड हेन्स का विश्व रिकॉर्ड

Sachin Tendulkar: क्रिकेट में रिकॉर्डों के बेताज बादशाह सचिन तेंदुलकर के लिए 26 सितंबर का दिन उनके करियर में काफी मायने रखता है. यह वही दिन है जब उन्होंने वेस्टइंडीज के डेसमंड हेन्स का वनडे क्रिकेट के 17 शतकों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था.

सचिन तेंदुलकर ने 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स को पीछे छोड़ते हुए यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया. उस पारी में सचिन ने 92 गेंदों पर नाबाद 124 रन बनाए थे, जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे. यह मुकाबला बुलावायो में खेला गया था.

सचिन का वनडे में 49 शतकों का विश्व रिकॉर्ड उनके हमवतन विराट कोहली ने तोड़ा था. हालांकि, सचिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 शतकों का विश्व रिकॉर्ड अभी भी मौजूद है. क्रिकेट इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल यह भारतीय क्रिकेटर ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ के नाम से मशहूर है. वे एकमात्र खिलाड़ी हैं जिसने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाए हैं. वो टेस्ट क्रिकेट में 15,921 रन बनाने वाले वे विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं. वनडे में उनके नाम 18426 रन है.

सचिन तेंदुलकर के 16 नवंबर 2013 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहते ही भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न के लिए भी चुन लिया गया. वह इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

5 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

29 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

48 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

52 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago