चुनाव

Jammu-Kashmir: महबूबा मुफ्ती की बेटी Iltija Mufti को पहले ही चुनाव में मिली हार, खानदानी सीट पर मिली शिकस्त

Jammu-Kashmir Election Results: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) की बेटी इल्तिजा मुफ्ती (Iltija Mufti) विधानसभा चुनावों में हार गई हैं. महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने इस चुनाव में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है.

37 वर्षीय इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से चुनाव लड़ रही थीं, जहां नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार बशीर अहमद शाह वीरी ने उन्हें 9770 वोटों के अंतर से हराया. बशीर वीरी को 33,299 वोट मिले, जबकि इल्तिजा को 23,529 वोट मिले.

इल्तिजा मुफ्ती ने नतीजों की घोषणा से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली थी. एक पोस्ट में उन्होंने जनता के फैसले को स्वीकारते हुए अपने पक्ष में प्रचार करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया.

चुनाव परिणामों के बीच महबूबा मुफ्ती ने कहा, “मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करती हूं. बिजबेहरा के लोगों से मिला प्यार और स्नेह हमेशा मेरे साथ रहेगा. मैं इस अभियान में कड़ी मेहनत करने वाले पीडीपी कार्यकर्ताओं की आभारी हूं.”

ताजा रुझानों के अनुसार, इस बार पीडीपी को सिर्फ दो सीटें मिलने की संभावना है, जो 2014 के विधानसभा चुनाव में मिली 28 सीटों से काफी कम है. कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन 50 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि भाजपा 26 सीटों पर आगे चल रही है. 2015 में पीडीपी ने भाजपा के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाई थी, लेकिन 2018 में महबूबा मुफ्ती के पीडीपी प्रमुख बनने के बाद भाजपा ने गठबंधन से समर्थन वापस ले लिया था.

जम्मू-कश्मीर में 90 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को हुआ था. यह चुनाव जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त होने के बाद का पहला चुनाव था,

ये भी पढ़ें- J&K Election Results: जम्मू-कश्मीर में ‘आप’ ने जीती ये इकलौती सीट, अब देश के 5वें राज्य तक हुआ पार्टी का विस्तार

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

26 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

27 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

1 hour ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 hour ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago