चुनाव

Haryana J&K Election Results: हरियाणा की सभी 90 सीटों का परिणाम घोषित, बीजेपी ने 48 और कांग्रेस ने 37 सीटों पर दर्ज की जीत, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-नेकॉ सरकार

Haryana J&K Election/Chunav Result 2024: हरियाणा (Haryana) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. मंगलवार (8 अक्टूबर) सुबह शुरुआती रूझानों में कांग्रेस (Congress) आगे चल रही थी हालांकि बाद में भाजपा ने बढ़त बना ली, जो आखिर तक कायम रही. अब भगवा पार्टी ऐतिहासिक तीसरी बार सत्ता की बागडोर संभालने को तैयार है. चुनाव आयोग (Election Commission) के अनुसार, अब तक भाजपा ने 48 सीटें, जबकि कांग्रेस ने 36 सीटें जीती हैं.

दूसरी ओर नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) और कांग्रेस (Congress) गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Assembly Election 2024) में 48 सीटें जीती हैं और अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 (Article 370) के निरस्त होने के बाद पहली सरकार बनाने के लिए तैयार है.

इस बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि गठबंधन सरकार की प्राथमिकता जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा (Statehood) बहाल करना होगी. उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा के नतीजे, जहां भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है, ‘पूरी तरह से अप्रत्याशित’ थे.

-भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

2 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

3 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

3 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

4 hours ago