रविंदर रैना.
J&K Assembly Election Result: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में हुए मतदान का नतीजा आने से पहले भाजपा के पदाधिकारी और उम्मीदवार भगवान की शरण में पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने महाकाली मंदिर में हवन पूजन किया. वहीं, बहू विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे भाजपा के ही विक्रम रंधावा और कार्यकारी अध्यक्ष सत शर्मा भी देवी दर्शन को पहुंचे.
इस दौरान सत शर्मा ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी इतिहास रचने जा रही है. एक विधान, एक प्रधान और एक निशान का चुनाव पहली बार जम्मू कश्मीर में हो रहे हैं. जम्मू कश्मीर में कमल का फूल खिलांएगे. पहाड़ी क्षेत्र में भी हमारा परचम लहराएगा.
वहीं बहू उम्मीदवार रंधावा ने भी विश्वास जताया कि मां का आशीष उनके साथ है. बोले- माता के आशीर्वाद से ही सब चल रहा है. दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. मैंने संगठन से जो काम मिला उसे जीत में तब्दील करने में कामयाब होंगे.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए इससे पिछले 87 सीटों पर चुनाव हुए थे. लेकिन, इस बार 90 सीटों पर वोट डाले गए. दरअसल, परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की सीटें बढ़कर 90 हो गई. इसमें कश्मीर घाटी की 47 और जम्मू संभाग की 43 सीटें शामिल हैं.
— भारत एक्सप्रेस
वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…
Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…