चुनाव

कन्हैया कुमार को माला पहनाने के बहाने मारा गया थप्पड़, फेंकी गई स्याही, पुलिस जांच में जुटी

Kanhaiya Kumar News: उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार कन्हैया कुमार को दिल्ली में प्रचार के दौरान हमले का सामना करना पड़ा है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक उनको माला पहनाने वाले ने थप्पड़ मारा है और उन पर काली स्याही भी फेंकी गई है. हमला करने वालों में 7 से 8 लोग बताए जा रहे हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक के बाद एक लगातार कई थप्पड़ मारते हुए हमलावर दिखाई दे रहा है. हालांकि कन्हैया कुमार के समर्थकों ने बाद में हमलावर को पकड़ के उसकी भी पिटाई कर दी है.

घटना शुक्रवार की है. कन्हैया कुमार पर हमले का वीडियो पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि माला लेकर शख्स आता है और फिर कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने लगता है. बताया जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस नेता पर काली स्याही भी फेंकी गई. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उनको आप पार्षद छाया शर्मा की ओर से शिकायत मिली है और वायरल वीडियो का सत्यापन करने के साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-‘तुम्हारी भी नौकरी खाऊंगी अगर मेरे को टच…ये गंजा…’ 13 मई को CM आवास पर स्वाति मालीवाल से जुड़ा नया वीडियो आया सामने, दिल्ली पुलिस छानबीन में जुटी

हमलावरों ने जारी किया वीडियो

इस घटना के बाद दो कथित हमलावरों ने वीडियो जारी कर कन्हैया कुमार को पीटने की वजह बताई है और कहा है कि कन्हैया कुमार ने देश को तोड़ने के नारे लगाए थे और भारतीय सेना के खिलाफ बोला था. इसलिए पिटाई की. हालांकि दिल्ली पुलिस वायरल वीडियो की छानबीन में जुट गई है.

7-8 लोगों ने बोला हमला

ब्रह्मपुरी से AAP पार्षद छाया शर्मा ने कहा कि वह और कन्हैया कुमार करतार नगर में पार्टी के कार्यालय से बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान सात से आठ लोगों ने कन्हैया कुमार को माला पहनाई, उन पर स्याही फेंकी और फिर उनकी पिटाई की. उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन से चार महिलाएं भी घायल हुई हैं और एक महिला पत्रकार घटना के दौरान नाले में गिर गई. इसके अलावा छाया शर्मा ने कहा है कि जब उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं किया गया और धमकी दी गई.

25 मई को है वोटिंग

बता दें कि दिल्ली में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. यहां पर लोकसभा की सभी सात सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है. तो वहीं दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में है. इसके तहत कांग्रेस जहां तीन तो वहीं आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इन तीन सीटों में से एक सीट उत्तर पूर्वी दिल्ली की है, जहां से कन्हैया कुमार को भी चुनाव में खड़े हैं. वह भाजपा के सांसद मनोज तिवारी को टक्कर दे रहे हैं. इसी के चलते इस सीट की चर्चा जोरों पर है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

16 minutes ago

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

41 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

53 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

58 minutes ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

2 hours ago