Maha Navami Special: कुकर में झटपट बनाएं कंजक वाले मसालेदार काले चने
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.
CM Yogi Adityanath Rally: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष ‘इंडिया’ गठबंधन और इसके प्रमुख घटक दल कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने एक जनसभा के दौरान विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि भाइयों-बहनों…उन ‘विषधर’ लोगों को वोट नहीं दिया जाना चाहिए जो ‘भारत माता की जय’ बोलने और ‘वंदे मातरम’ गाने से भी झिझकते हैं. CM योगी बोले- ‘उनको वोट देना मतलब भारत के खिलाफ साजिश रचने वालों को सम्मान देना.’
CM योगी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोग अल्पसंख्यकों (मुस्लिम समुदाय) को उनकी पसंद के खाने की छूट देना चाहते हैं, यानी ये गोकशी की छूट देने की बात कर रहे हैं.
सीएम योगी एक जनसभा को संबोधित करते हुए बोले, ‘कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में दो बातें और कहीं है. विरासत टैक्स के साथ उन्होंने एक बात और कही है. उन्होंने कहा है कि अल्पसंख्यकों को उनकी पसंद का खाना खाने की स्वतंत्रता देंगे. यानी वह गोकशी कराने की खुली छूट देंगे.’ इसके बाद उन्होंने जनता की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘क्या आप गोकशी को छूट देंगे?’ इस लोगों ने चिल्लाकर ‘नहीं’ में जवाब दिया.
इसके बाद योगी कहते हैं, ‘अरे, इन बेशर्म लोगों को देखो न, भारत की आस्था के साथ कैसे खिलवाड़ कर रहे हैं. कह रहे हैं कि उनको खुली छूट देंगे. अरे, ये कैसे हो सकता है, जिस गाय को हम माता मानते हैं, हमारे शास्त्रों में कहा गया है. उसे गोमाता को ये कसाइयों को काटने के लिए देंगे.’
उन्होंने भीड़ से फिर सवाल किया, ‘हिंदुस्तान इस बात को स्वीकार कर पाएगा क्या?’ तो लोगों की आवाज आती है, ‘नहीं’. वे आगे कहते हैं, ‘और मैंने सुना है कि भाई और बहन दोनों (राहुल और प्रियंका गांधी) अयोध्या दर्शन के लिए जाना चाहते हैं. जब इनकी सरकार थी तब कहते थे कि राम तो हुए ही नहीं. ’
भाजपा कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री शुक्रवार (26 अप्रैल) को संभल लोकसभा सीट के लिए बिलारी (मुरादाबाद) में भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशवासियों और महिलाओं की संपत्तियों जब्त करके रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों में बांटना चाहती है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ‘स्त्रीधन’ (महिलाओं के सोने के गहने) छीन लेगी और उन्हें रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के बीच बांट देगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विरासत टैक्स’ के आरोप का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने ‘लोगों की संपत्ति के एक्स-रे’ का वादा किया है.
उन्होंने कहा, ‘इसका मतलब यह है कि अगर किसी के घर में चार कमरे हैं, तो वे उनमें से दो ले लेंगे. इतना ही नहीं, कांग्रेस कहती है कि वह महिलाओं के जेवर को भी अपने कब्जे में ले लेगी, देश इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा.’
उन्होंने सबसे पुरानी पार्टी पर अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण पर गंदी चालें खेलने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘2004 और 2014 के बीच जब यूपीए सरकार सत्ता में थी, उन्होंने एससी, एसटी और पिछड़ी जाति के लोगों के लिए आरक्षण को तोड़ने का काम किया था.’
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में मुसलमानों को एससी/एसटी/ओबीसी आरक्षण देने की कोशिश की थी. उन्होंने दावा किया कि पार्टी मुसलमानों को एससी, एसटी और ओबीसी के कोटे से 6 फीसदी आरक्षण देगी.
मालूम हो कि इस हफ्ते की शुरुआत में योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि कांग्रेस देश पर शरिया कानून लागू करना चाहती है. अमरोहा में एक चुनावी रैली के दौरान उन्होंने कहा था, ‘कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने देश को धोखा दिया है और एक बार फिर अपना झूठा घोषणा-पत्र लेकर आपके पास आए हैं. अगर आप कांग्रेस के घोषणा-पत्र को देखें, तो वे कहते हैं कि अगर वे सरकार बनाते हैं, तो हम शरिया कानून लागू करेंगे.’
- भारत एक्सप्रेस
AI Love Scam: एक वर्चुअल एआई हसीना का झूठा वादा और प्यार में अंधा हुआ…
नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से…
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने…
आनंद नीलकंठन की किताब विविध रामायण, विविध पाठ बताती है कि रामायण सिर्फ एक कहानी…
RBI Bank Holiday List: 19 अक्टूबर 2026 (महानवमी) से लेकर 23 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा…
Asim Munir Maryam Nawaz Secret Date: पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और पाकिस्तान के सबसे…