ईवीएम की तस्वीर
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के मतदान से पहले सोशल मीडिया पर एक मतदान केंद्र का वीडियो वायरल हो गया. उस वीडियो में एक शख्स बार-बार वोटिंग मशीन के पास जाता नजर आ रहा है. विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि- शख्स ने बारी-बारी से बीजेपी को वोट डाला, ऐसा उसने आठ दफा किया.
वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के एटा जिले का बताया गया. इसके बाद चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए इस मामले में सख्त कार्रवाई की है. पोलिंग बूथ कैप्चर करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, संबंधित बूथ पर मतदान कराने वाले सभी कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.
चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारी ने एक बयान में कहा, “यूपी के बाकी चरणों के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाताओं की पहचान के संबंध में प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं.”
चुनाव आयोग की कार्रवाई से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला था, उन्होंने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए. वीडियो में दिख रहा था कि एक युवक बारी-बारी से अलग-अलग नामों से बूथ पर जाता है और लगातार वोट डाल रहा है. बहरहाल उसकी पहचान सामने आ चुकी है और उसे गिरफ्तार किया जा चुका है. उसके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
• रविकांत शर्मा की रिपोर्ट (भारत एक्सप्रेस)
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…