चुनाव

“जब किसी का दोहरा चरित्र सामने आता है तो…”, TV के राम का ये ट्वीट क्यों वायरल हो गया? BJP से लड़ रहे हैं चुनाव

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे अभिनेता अरुण गोविल का एक ट्वीट X.com पर खूब वायरल हो रहा है. अरुण गोविल के ट्विटर हैंडल का स्क्रीनशॉट, जिसमें लिखा है— “..जब किसी का दोहरा चरित्र सामने आता है तो उससे अधिक स्वयं पर क्रोध आता है, कि हमने कैसे आंखें बंद करके ऐसे इंसान पर भरोसा किया.” यह वाक्य चर्चा का विषय बन गया है.

ट्विटर पर बहुत-से लोग अरुण गोविल के ट्वीट की चर्चा कर रहे हैं. उनके विरोधियों का कहना है कि अरुण गोविल भाजपाइयों के बहकावे में आकर चुनावी मैदान में उतर गए, लेकिन हार का अहसास होने पर उन्होंने यह ट्वीट किया. वहीं, बहुत से लोगों ने कहा कि मेरठ लोकसभा सीट पर अरुण गोविल ही जीतेंगे. अरुण गोविल वही शख्सियत हैं, जिन्होंने 90 के दशक में टेलीविजन पर “भगवान राम” की भूमिका निभाई थी. सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं. वह आए-रोज सुविचार साझा करते हैं.

सोशल मीडिया पर वामपंथी विचारधारा के कई चर्चित चेहरों ने अरुण गोविल के बहाने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर उंगलियां उठाईं. एक शख्‍स ने कहा कि अरुण गोविल की मेरठ लोकसभा सीट पर करारी हार हुई है, और इस ट्वीट के जरिए उन्‍होंने हार का डर जाहिर किया है.

X.com पर 13 हजार से ज्‍यादा फॉलोअर्स वाले हैंडिल Mulayam singh यदुवंश (@SocialisMulayam) ने लिखा- “यह रिजल्ट आने से पहले ही हार मान लिए हैं अब भाजपा का क्या होगा?”

यह भी पढ़िए: TV के ‘राम’ अरुण गोविल के मेरठ में BJP उम्मीदवार बनने से भौचक हैं विपक्षी दल, क्या टक्कर का चेहरा मिला?

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

7 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago