खेल

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले गैरी कर्स्टन बने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच, जेसन गिलेस्पी को भी मिली जिम्मेदारी

Pakistan Team Coach Gary Kirsten: वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गैरी कर्स्टन को वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है. कर्स्टन की कोचिंग में ही टीम इंडिया ने साल 20211 में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेट जेसन गिलेस्पी को टेस्ट टीम का हेड कोच बनाया गया है. जबकि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अजहर महमूद को तीनों फॉर्मेट में टीम का सहायक कोच बनाया गया है. इन तीनों कोचों का कार्यकाल 2-2 साल का होगा. गैरी कर्स्टन इस समय गुजरात टाइटंस के मेंटर हैं. वह भारत के अलावा साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के भी मुख्य कोच रह चुके हैं.

56 वर्षीय गैरी कर्स्टन को टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है. मिकी आर्थर के हटने के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में हेड कोच का पद खाली था. आर्थर के बाद मोहम्मद हफीज ने टीम निदेशक के रूप में काम किया था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के दौरान खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें भी हटा दिया गया था.

पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी की नियुक्ति दिखाती है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कितनी अहमियत दी गयी है और विदेशी कोच हमारे खिलाड़ियों में कितनी संभावनायें देखते हैं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम टीम को सर्वश्रेष्ठ सुविधायें देना चाहते हैं, इसलिये ही हमने कर्स्टन और गिलेस्पी को नियुक्त किया है.’’
कर्स्टन के 22 मई से इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे से जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद है, जिसमें चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जायेंगे. इसके बाद टीम जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए रवाना होगी. पाकिस्तान पिछले साल 50 ओवर के विश्व कप के खत्म होने के बाद से ही पूर्णकालिक मुख्य कोच की तलाश में था जिसमें टीम नॉकआउट चरण में जगह बनाने में असफल रही थी. तब से पाकिस्तान को कोई पूर्णकालिक कोच नहीं मिला था, पर अंत में भारत को 2011 विश्व कप में ट्राफी दिलाने वाले कर्स्टन और इंग्लिंश काउंटी टीम ससेक्स के साथ कोचिंग अनुभव रखने वाले गिलेस्पी को यह भूमिका देने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: बड़े स्कोर बनाने में कामयाब, अब टारगेट का पीछा करने में सफलता चाहिये: विटोरी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

13 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

23 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago