देश

गुजरात तट पर ATS और NCB का बड़ा ऑपरेशन, 602 करोड़ की ड्रग्स के साथ 14 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Gujarat News: गुजरात में एनसीबी और एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है. एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने गुजरात तट से 86 किलो ड्रग्स बरामद की है. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 600 करोड़ रुपये कीमत है. इस कार्रवाई में 14 पाकिस्तानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है. नारकोटिक्स ब्यूरो और एटीएस पिछले दो दिनों से ड्रग्स के खिलाफ अभियान चला रही है.

14 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे इस ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए पाकिस्तानी नागरिकों ने एटीएस के अधिकारियों पर नाव चढ़ाने की भी कोशिश की. जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई में फायरिंग करनी पड़ी. आखिर में एटीएस और एनसीबी ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सुरक्षा एजेंसियां पिछले दो दिनों से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास पानी के अंदर तलाशी अभियान चला रही थीं.

602 करोड़ की ड्रग्स बरामद

इंडियन कोस्ट गार्ड ने खुफिया जानकारी के आधार पर समुद्र में ड्रग्स के खिलाफ अभियान चला चलाया था. जिसमें पाकिस्तानी नाव पर सवार 14 चालक दल के साथ 602 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी है. इंडियन कोस्ट गार्ड ने इस ऑपरेशन में एटीएस और एनसीबी की भी मदद ली थी. ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए भारतीय तटरक्षक जहाजों और विमानों को मिशन पर तैनात किया गया था. एनसीबी और एटीएस अधिकारियों को ले जा रहे आईसीजी ने जहाज राजरतन से संदिग्ध नाव की पहचान की.

यह भी पढ़ें- गुजरात-राजस्थान में ‘म्याऊं-म्याऊं’ ड्रग बनाने वाली लैब का भंडाफोड़, 300 करोड़ की ड्रग्स भी पकड़ी गई

बता दें कि एक दिन पहले यानी कि 27 अप्रैल को गुजरात और राजस्थान में एनसीबी ने प्रतिबंधित दवा मेफेड्रोन, जिसे म्याऊं म्याऊं के नाम से जाना जाता है, बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया था. इस दौरान एनसीबी ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया् था. यहां से करीब 300 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ को जब्त किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

11 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

28 minutes ago

गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…

35 minutes ago

अरे भैया चाहते क्या है? महागठबंधन में आर-पार, पटना में आमने-सामने आए राजद और कांग्रेस

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…

37 minutes ago

स्कूल से सड़क तक बवाल, गाड़ियां बनीं आग का शिकार… फ्रांस में छात्रों का ये कैसा आंदोलन? 5 हजार गिरफ्तार

France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…

51 minutes ago