चुनाव

पूर्वोत्तर भारत की जनता किस पार्टी के कितने उम्मीदवारों को भेजेगी संसद? देखिए Bharat Express का Exit Poll

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों के आखिरी चरण की वोटिंग आज 1 जून को संपन्न हो गई. अब सबकी नजरें एग्जिट पोल की तरफ हैं. शनिवार शाम 6.30 बजे के बाद से देशभर के न्यूज चैनल्स पर एग्जिट पोल लाइव है. यहां ‘भारत एक्सप्रेस’ के Exit Poll को देखें कि पूर्वोत्तर भारत में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती दिख रही हैं?

  • पश्चिम बंगाल में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं. जिनमें से भाजपा+ को 20-21 तथा टीएमसी को 19-20 और कांग्रेस+ को 2-3 सीटें मिलती दिख रही हैं.
  • असम में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं. जिनमें से भाजपा+ को 12 तथा कांग्रेस+ 2 सीटें मिलती दिख रही हैं.
  • मणिपुर में भाजपा+ को 1 से 2 सीटें, अरुणाचल प्रदेश में 2 सीटें, त्रिपुरा में 2 सीटें, सिक्किम में 1, मिज़ोरम​ में 1, मणिपुर में 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं.
  • नागालैंड में भी भाजपा+ को 1 सीट मिलने के आसार हैं.
  • कांग्रेस या उसकी सहयोगी पार्टियों को पूर्वोत्तर भारत में मणिपुर से एक सीट मिल सकती है.

क्या होते हैं Exit Poll?

एग्जिट पोल ऐसी प्रक्रिया हैं, जिसमें कुछ मतदाताओं से पूछे गए सवालों के आधार पर यह समझने की कोशिश की जाती है कि जनता ने किस पार्टी या उम्मीदवार को वोट दिया है.

एग्जिट पोल्स चुनाव के अंतिम दिन जारी किए जाते हैं, जब वोटिंग खत्म होती है और मतदाता मतदान केंद्रों से बाहर निकलते हैं. इससे स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर चुनावी परिणामों का अनुमान लगाया जाता है. एग्जिट पोल्स पार्टियों और राजनीतिक विश्लेषकों को चुनावी ट्रेंड्स समझने में मदद करते हैं. इन पोल्स के आधार पर न्यूज चैनल चुनाव परिणामों की पूर्वानुमानित रिपोर्टिंग भी करते हैं. एग्जिट पोल्स करने वाली एजेंसियां लगातार अपनी प्रक्रिया को बेहतर कर रही हैं, जिससे आम तौर पर फाइनल चुनावी नतीजों की झलक तो मिल ही जाती है. आज भारत एक्सप्रेस ने सबसे बड़े सैंपल साइज वाला एग्जिट पोल जारी किया है.


यह भी पढ़िए: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीतेगी? देखिए भारत एक्सप्रेस पर

यह भी पढ़िए: महाराष्ट्र में कौन जीतेगा सबसे ज्यादा सीटें? Bharat Express पर देखिए NDA Vs INDIA का मुकाबला

यह भी पढ़िए: BJP जीत रही है गुजरात की सारी लोकसभा सीटें, देखिए Bharat Express का एग्जिट पोल

यह भी पढ़िए: बिहार में कौन जीतेगा सबसे ज्यादा सीटें? Bharat Express पर देखिए NDA Vs INDIA का मुकाबला

Bharat Express Desk

Recent Posts

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

17 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

53 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago