Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों के आखिरी चरण की वोटिंग आज 1 जून को संपन्न हो गई. अब सबकी नजरें एग्जिट पोल की तरफ हैं. शनिवार शाम 6.30 बजे के बाद से देशभर के न्यूज चैनल्स पर एग्जिट पोल लाइव है. यहां ‘भारत एक्सप्रेस’ के Exit Poll को देखें कि साउथ इंडियन स्टे्ट में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती दिख रही हैं?
दक्षिणी भारत में सबसे ज्यादा सीटें तमिलनाडु में हैं, वहां कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन को 33-36 सीटें मिल सकती हैं. हालांकि, वहां इस बार भाजपा का खाता खुल जाएगा. भारत एक्सप्रेस के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि भाजपा+ को 2 से 5 सीटें मिल सकती हैं.
एग्जिट पोल ऐसी प्रक्रिया हैं, जिसमें कुछ मतदाताओं से पूछे गए सवालों के आधार पर यह समझने की कोशिश की जाती है कि जनता ने किस पार्टी या उम्मीदवार को वोट दिया है.
एग्जिट पोल्स चुनाव के अंतिम दिन जारी किए जाते हैं, जब वोटिंग खत्म होती है और मतदाता मतदान केंद्रों से बाहर निकलते हैं. इससे स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर चुनावी परिणामों का अनुमान लगाया जाता है. एग्जिट पोल्स पार्टियों और राजनीतिक विश्लेषकों को चुनावी ट्रेंड्स समझने में मदद करते हैं. इन पोल्स के आधार पर न्यूज चैनल चुनाव परिणामों की पूर्वानुमानित रिपोर्टिंग भी करते हैं. एग्जिट पोल्स करने वाली एजेंसियां लगातार अपनी प्रक्रिया को बेहतर कर रही हैं, जिससे आम तौर पर फाइनल चुनावी नतीजों की झलक तो मिल ही जाती है. आज भारत एक्सप्रेस ने सबसे बड़े सैंपल साइज वाला एग्जिट पोल जारी किया है.
यह भी पढ़िए: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीतेगी? देखिए भारत एक्सप्रेस पर
यह भी पढ़िए: महाराष्ट्र में कौन जीतेगा सबसे ज्यादा सीटें? Bharat Express पर देखिए NDA Vs INDIA का मुकाबला
यह भी पढ़िए: BJP जीत रही है गुजरात की सारी लोकसभा सीटें, देखिए Bharat Express का एग्जिट पोल
यह भी पढ़िए: बिहार में कौन जीतेगा सबसे ज्यादा सीटें? Bharat Express पर देखिए NDA Vs INDIA का मुकाबला
यह भी पढ़िए: पूर्वोत्तर भारत की जनता किस पार्टी के कितने उम्मीदवारों को भेजेगी संसद? देखिए Exit Poll
— भारत एक्सप्रेस
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…