चुनाव

Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में 8 राज्‍यों की 58 सीटों पर होगी वोटिंग, यूपी के चुनावी मैदान में मेनका और निरहुआ समेत 162 उम्मीदवार

Lok Sabha Election Phase 6: लोकसभा चुनाव-2024 के छठे चरण में शनिवार (25 मई) को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग होगी. छठे चरण में शनिवार को उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला होगा.

उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ-साथ बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान 25 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 25 मई को होने वाले मतदान को सकुशल, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए शुक्रवार को मतदेय स्थलों के लिए मतदान कर्मी दल रवाना होंगे.

यूपी की 14 सीटों पर 146 पुरुष और 16 महिलाएं उम्‍मीदवार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छठे चरण में उत्तर प्रदेश के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्‍ती, डुमरियागंज, बस्ती, सन्त कबीर नगर, लालगंज (आरक्षित), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (आरक्षित), भदोही तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र गैंसड़ी में मतदान होना है. इनमें दो सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. 14 लोकसभा सीट पर 146 पुरुष और 16 महिलाओं सहित कुल 162 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि गैसड़ी विधानसभा सीट पर सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

सुल्‍तानपुर में मेनका गांधी के सामने सपा के रामभुआल निषाद

सुल्‍तानपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मेनका गांधी का समाजवादी पार्टी (सपा) के रामभुआल निषाद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उदयराज वर्मा से मुकाबला है. इलाहाबाद सीट पर पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे भाजपा उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी का मुकाबला ‘इंडिया’ गठबंधन से कांग्रेस कोटे के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह से है.

अखिलेश यादव के चचेरे भाई से है निरहुआ का मुकाबला

आजमगढ़ सीट पर निवर्तमान भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का मुकाबला समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव से है. धर्मेंद्र यादव 2022 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में निरहुआ से हार गए थे. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की चौथी पीढ़ी के ललितेश मिर्जापुर जिले में कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं.

सांसद श्‍याम सिंह यादव को बसपा ने फिर उम्‍मीदवार बनाया

जौनपुर सीट पर बहुजन समाज पार्टी के मौजूदा सांसद श्‍याम सिंह यादव को पार्टी ने फिर चुनाव मैदान में उतारा है, जिनका मुकाबला सपा उम्मीदवार तथा पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और भाजपा के कृपाशंकर सिंह से है. भदोही में भाजपा ने अपने निवर्तमान सांसद रमेश बिंद की जगह विधायक विनोद कुमार बिंद को मैदान में उतारा है जिनके मुकाबले विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन ने तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है.

डुमरियागंज में भाजपा सांसद और पार्टी प्रत्याशी जगदंबिका पाल का मुकाबला सपा के भीष्मशंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी से होगा. अंबेडकरनगर में भाजपा के रितेश पांडेय और सपा के पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है जबकि संतकबीरनगर में भाजपा के मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद और सपा के लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद मुकाबले में हैं.

प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीट में से 53 पर पिछले पांच चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है और छठे चरण में 14 सीट पर शनिवार को मतदान के बाद सातवें चरण में 13 सीट पर एक जून को मतदान होगा और चार जून को मतगणना होगी.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

10 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

20 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

35 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

46 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

54 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago