चुनाव

Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण के मतदान को लेकर पीएम मोदी का वोटरों से आग्रह, वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है. आज यानी 7 मई को होने वाले चुनाव में 11 राज्यों सहित केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर वोटिंग जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने वोटरों के अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके मतदाताओं से आग्रह किया-” तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं.” पीएम मोदी ने एक्स पर किए पोस्ट में आगे लिखा कि आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी.

इन दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर

बता दें कि दूसर चरण के मतदान तक 280 से अधिक नर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग हो चुकी है और बाकी के चार चरणों में 263 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना बाकी है. इसके अलावा तीसरे चरण के चुनाव में तकरीबन 120 महिलाओं सहित 1300 से अधिक उम्मीदार चुनवी मैदान में खड़े हैं. जिसमें गांदीनगर से केंद्रीय मंत्री अमित साह, ज्योतिरादित्य सिंघिया, एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, एसपी सिंह बघेल, दिग्विजय सिंह, प्रह्लाद जोशी, मनसुख मंडाविया समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं.

Dipesh Thakur

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

5 hours ago