चुनाव

Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण का मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक औसतन 60% वोटिंग, असम के मतदाताओं में दिखा सबसे ज्यादा उत्साह

Election 2024: दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में आज लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज का मतदान संपन्न हुआ. 10 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हुआ. जिसमें मध्य प्रदेश की बैतूल सीट भी शामिल है, इस सीट से बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद सेकेंड फेज (26 अप्रैल) को होने वाली वोटिंग 7 मई को शिफ्ट कर दी गई थी. लिहाजा बैतूल में भी वोटिंग आज हुई.

तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की तीन सीटों- विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ से दिग्विजय सिंह की किस्मत दांव पर है. मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र की अमरावती सीट पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार यानी ननद-भौजाई के बीच भी आज सीधा मुकाबला है.

कुल 1352 उम्मीदवार, इनमें 123 महिलाएं

चुनाव आयोग के अनुसार, लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज में कुल 1352 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 1229 पुरुष और 123 (9%) महिला हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ओर से बताया गया है कि इन उम्मीदवारों में से 244 आपराधिक छवि के हैं. जिनमें से 38 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ किए गए अपराध के मामले दर्ज हैं. दो उम्मीदवारों पर बलात्कार के केस दर्ज हैं. वहीं, 17 उम्मीदवारों पर हेट स्पीच से जुड़े मामले दर्ज हैं. इसके अलावा धन संपत्ति की बात करें तो 392 उम्मीदवारों के पास 1 करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है.

किस राज्य की कितनी सीटों पर वोटिंग?

गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, मध्य प्रदेश की 9, छत्तीसगढ़ की 7, बिहार की 5, असम की 4 और गोवा की दो सीटों पर आज मतदान होने जा रहा है. तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीट पर मतदान हो रहा है. उत्तर प्रदेश में इस चरण में 100 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 1.88 करोड़ मतदाता हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘बदली शासन की परिभाषा, स्थापित किया पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर अमित शाह का बड़ा बयान

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…

2 minutes ago

फिनाले से ठीक पहले करण पटेल का पत्ता साफ! सीक्रेट एविक्शन या बिगड़ी तबीयत? फैंस को लगा तगड़ा झटका

लोकप्रिय टीवी एक्टर करण पटेल का रियलिटी शो ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ से…

18 minutes ago

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

57 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

1 hour ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

1 hour ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

1 hour ago