चुनाव

तीसरे चरण के चुनाव में किस पार्टी से कितने धनकुबेर कैंडिडेट, देखें करोड़पति उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Richest Candidate List: आज (मंगलवार 7 अप्रैल 2024) लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है. तीसरे चरण के चुनाव में किस्मत आजमाने वाले तमाम उम्मीदवारों में से 29 प्रतिशत कैंडिडेट करोड़पतियों में शुमार हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (ADR) के अनुसार, तीसरे चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के पास औसत 5.66 करोड़ की संपत्ति है. जिसमें भारतीय जनता पार्टी से सबसे अधिक उम्मीदवार हैं. बीजेपी कैंडिडेट्स की औसत संपत्ति 44.08 करोड़ की है. वहीं, दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी का नाम शामिल है. सपा के उम्मीदवारों के पास एवरेज संपत्ति 42.93 करोड़ की है. जबकि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के पास 2.6 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

सबसे अमीर उम्मीदवार

गोवा (दक्षिणी) से बीजेपी के उम्मीदवार पल्लवी श्रीनिवास डेम्पो का नाम तीसरे चरण के चुनाव में सबसे अधिक संपत्ति वाले कैंडिडेट के रूप में शामिल है. इनके पास 1,361 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वहीं, दूसरे नंबर पर बीजेपी के ही ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं, जिनके पास 424.75 करोड़ की संपत्ति है. जबकि तीसरे स्थान पर कांग्रेस पार्टी के छत्रपति साहू शाहजी का नाम शामिल है, जिनके पास कुल संपत्ति 342.87 करोड़ रुपये की है.

तीसरे चरण के चुनाव में कितने करोड़पति उम्मीदवार

तीसरे चरण के चुनाव में 393 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिसके पास 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है. बीजेपी के 82 में से 77 कैंडिडेट ऐसे हैं जो करोड़पति हैं. वहीं, कांग्रेस के 68 में से 60 उम्मीदवार धनकुबेरों की लिस्ट में शामिल हैं. जबकि, समाजवादी पार्टी के 10 में से 9 और तृणमूल कांग्रेस के 6 में से 4 उम्मीदवार करोड़पतियों में शुमार हैं. इसके अलावा शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के 5 में से 5 और शिवसेना (शिंदे गुट) के दोनों ही उम्मीदवार करोड़पति हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

42 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago