जॉली एलएलबी-2 में अक्षय कुमार.
Complaint Filed Against Jolly LLB 3: अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी-3 की शूटिंग अजमेर में हो रही है. इस फिल्म के पहले दो पार्ट काफी हिट हुए थे. शूटिंग शुरू होने के साथ ही यह कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म विवादों में फंस गई है. फिल्म के खिलाफ वकीलों ने अजमेर अदालत में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि फिल्म में न्यायिक गरिमा को धूमिल करने की कोशिश की गई है. ये शिकायत जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राठौड़ की ओर से दायर की गई है.
जॉली एलएलबी-3 की शूटिंग को रोकने के लिए अजमेर जिला बार एसोसिएशन ने सिविल न्यायाधीश अजमेर उत्तर की अदालत में अर्जी लगाई है. यह शिकायत डायरेक्टर और एक्टर्स को वकील और जजों का मजाक उड़ाने से संबंधित है. शिकायतकर्ता चाहते हैं कि मेकर्स इसे बनाना बंद करें इसके लिए कोर्ट से नोटिस जारी करने का अनुरोध किया गया है.
राठौड़ ने बताया कि जॉली एलएलबी-3 के पहले और दूसरे पार्ट को देखते हुए उन्होंने ये फैसला लिया है. ऐसा लगता है कि फिल्म निर्माता और निर्देशक समेत खुद एक्टर्स और बाकी कलाकार देश के संविधान की गरिमा और प्रतिष्ठा का बिल्कुल भी सम्मान नहीं करते.
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में अजमेर के डीआरएम ऑफिस सहित आसपास के गांवों में जॉली एलएलबी-3 की शूटिंग चल रही है जो कि आगे कई दिनों तक जारी रहने वाली है. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी निर्माता वकीलों और जजों सहित न्यायपालिका की छवि, प्रतिष्ठा, गरिमा के प्रति जरा भी गंभीर नजर नहीं आ रहे है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी डॉक्टर ने की ‘हीरामंडी’ की आलोचना; विवेक अग्निहोत्री ने किया सपोर्ट, कहा- तवायफों को रोमांटिक बनाने…
राठौड़ ने कहा कि अभिनेता समाज के लिए आइडल होते हैं. उनके किए कामों को समाज ज्यों का त्यों स्वीकार करता है. शूटिंग के दौरान वकीलों और जजों को इस तरह से दिखाया जा रहा है, जो आमतौर पर कहीं भी नहीं होता है. यह मजाकिया ही नहीं बल्कि अशोभनीय और न्यायपालिका की प्रतिष्ठा, जज और वकीलों की गरिमा और छवि को धूमिल करने वाला है. उन्होंने मांग की कि फिल्म की शूटिंग में इस बात का ध्यान रखा जाए और मेकर्स को नोटिस जारी किया जाए और फिल्म पर पाबंदी लगाई जाए.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…