फोटो-सोशल मीडिया
Lok Sabha Elections-2024: आज यानी मंगलवार को देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान जारी है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना एक मीम वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर री-पोस्ट करते हुए प्रशंसा की है और कहा है कि “आप सभी की तरह मुझे भी खुद को डांस करते हुए देखकर मजा आया. चुनावी मौसम में ऐसी रचनात्मकता सचमुच आनंददायक है.”
बता दें कि पीएम मोदी का ये एडिटेड AI मीम वीडियो कृष्णा नाम के एक यूजर द्वारा एक्स पर पोस्ट किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, ‘Posting this video cuz I know that ‘THE DICTATOR’ is not going to get me arrested for this.’ यानी कृष्णा ने कहा है कि यह वीडियो इसलिए पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि ‘तानाशाह’ मुझे इसके लिए गिरफ्तार नहीं कराएंगे.
इस वीडियो के वायरल होते ही पीएम मोदी ने इसे अपने एक्स अकाउंट से री-पोस्ट किया है और प्रशंसा की है. साथ ही कहा है कि “आप सभी की तरह मुझे भी खुद को डांस करते हुए देखकर मजा आया. चुनावी मौसम में ऐसी रचनात्मकता सचमुच आनंददायक है.”
बता दें कि इस वीडियो को पीएम मोदी ने री-पोस्ट करते हुए जो प्रशंसा की है तो दूसरी ओर राजनीति गलियारों में पीएम की इस प्रशंसा को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला माना जा रहा है. दरअसल इससे पहले ममता बनर्जी का ही भी इसी तरह का एक वीडियो किसी यूजर द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा चुका है.
इसी के बाद कोलकाता पुलिस ने इस वीडियो को शेयर करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर एक्शन की बात कही थी. तो वहीं पीएम मोदी ने अपने डांस मीम वीडियो की प्रशंसा कर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इसे लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा हैं, जो आपको तानाशाह कहते हैं.’ तो वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘कूलेस्ट पीएम एवर’.
गौरतलब है कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बने मीम वीडियो के सामने आने के बाद कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम डिविजन ने सोमवार को दो सोशल मीडिया यूजर्स को नोटिस भेजा था. इसी के साथ ही इस वीडियो को पुलिस ने उकसाने वाला, आक्रामक और दुर्भावनापूर्ण बताया था. पुलिस ने यूजर्स को वीडियो के लिए चेतावनी भी दी.
इस वीडियो में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का AI स्पूफ था, जिसमें उन्हें एक मंच पर डांस करते हुए दिखाया गया है. ये एक AI वर्जन है. गौरतलब है कि ममता बनर्जी का ये वीडियो अमेरिकी रैपर लिल याची के मूल वीडियो को AI की मदद से बदल कर बनाया गया है, जिसमें बंगाल की सीएम को मंच पर लिल याची की तरह ही एंट्री लेते हुए दिखाया गया है. इसी मीम टेम्पलेट पर ही अब पीएम मोदी का मीम वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. बता दें कि एआई तकनीकि के सामने आने के बाद से लगातार तमाम बड़ी हस्तियों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…
UPSC Mains Result 2026: UPSC Mains Result 2026 जारी हो गया है. मुख्य परीक्षा में…
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…