चुनाव

चुनाव से पहले अखिलेश का यह कन्फ्यूजन कहीं उन पर भारी ना पड़ जाए, पढ़ें यह विश्लेषण

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. ऐसे में अभी भी राजनीतिक दल उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं. इस बीच कुछ नेता दल-बदल में जुटे हैं. यूपी में भी 7 सीटें ऐसी है जहां पर भाजपा और सपा ने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है.

यूपी में कांग्रेस अपनी सुरक्षित सीटों पर अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है. लेकिन सपा की कहानी तो कुछ और ही बयां कर रही है. यूपी में सपा और कांग्रेस का गठबंधन है. ऐसे में सीट शेयरिंग के तहत सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. सपा में उम्मीदवारों को लेकर ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी पार्टी में उम्मीदवार से लेकर कार्यकर्ता तक सब भ्रम में है. सबको इस बात की चिंता है कि कब किसका टिकट बदल जाए. कुछ कहा नहीं जा सकता.

अखिलेश यादव की पार्टी यूपी में चुनाव से कुछ दिन पहले कुछ सीटों पर लगातार उम्मीदवारों में बदलाव कर रही है. पार्टी 8 सीटों पर उम्मीदवारों की अदला-बदली में जुटी है. पार्टी ने मेरठ में सबसे पहले भानु प्रताप सिंह को टिकट दिया. फिर अतुल प्रधान का नाम फाइनल किया. अतुल प्रधान ने नामांकन कर दिया. नामांकन के 24 घंटे बाद सुनीता अतुल प्रधान को हटाकर सुनीता वर्मा को टिकट दे दिया. बागपत में भी कुछ ऐसा ही खेल हुआ. पहले जाट से मनोज चैधरी को अखिलेश ने प्रत्याशी बनाया. इसके बाद गुरुवार को अमरपाल शर्मा को टिकट दे दिया.

पीडीए के फाॅर्मूले फंसे अखिलेश

अखिलेश की यह भ्रम वाली स्थिति बदायूं सीट पर भी देखने को मिली. यहां पहले धर्मेंद्र यादव को टिकट मिला इसके बाद शिवपाल यादव को टिकट दे दिया गया. अब वहां से उनके बेटे आदित्य को टिकट देने की चर्चा हो रही है. जानकारों की मानें तो अखिलेश पीडीए के फाॅर्मूले स्वयं ही फंस गए हैं. जहां पहले वह प्रत्याशी घोषित करते हैं फिर विरोध होता है टिकट बदल देते हैं. सपा अब तक 8 प्रत्याशी बदल चुकी है. वहीं दो सीटों पर 2 बार प्रत्याशी बदल चुकी है.

मिश्रिख, बिजनौर और नोएडा में भी बदल दिए प्रत्याशी

कुछ ऐसा ही हाल मिश्रिख सीट पर है पहले 19 फरवरी को रामपाल राजवंशी को टिकट दिया गया. 16 मार्च को उनके बेटे मनोज राजवंशी को प्रत्याशी बनाया. अब मनोज की पत्नी संगीता यहां से उम्मीदवार है. वहीं बिजनौर में 15 मार्च को यशवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया. 24 मार्च को दीपक सैनी को टिकट दे दिया. नोएडा में 16 मार्च को महेंद्र नागर को प्रत्याशी बनाया. 20 मार्च को उनकी जगह राहुल अवाना को प्रत्याशी बनाया. 28 मार्च को एक बार फिर महेंद्र नागर को टिकट दे दिया गया.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

12 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

28 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

33 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

39 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago