चुनाव

RRR फिल्म ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया, मगर कांग्रेस ने राज्य के लोगों को RR टैक्स दे दिया है.. तेलंगाना में बोले PM मोदी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी देश में तूफानी रैली कर रहे हैं. इस क्रम में आज प्रधानमंत्री मोदी तेलंगाना के संगारेड्डी में जनसभा कर रहे हैं. संगारेड्डी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने भारत को RRR जैसी सुपरहिट फिल्म दी. लेकिन, आज तेलंगाना कांग्रेस ने राज्य के लोगों को RR टैक्स दे दिया है. सभा को संबोधित कहते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि RRR फिल्म ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया. लेकिन यह RR टैक्स भारत के लिए शर्मिंदगी बढ़ा रहा है.

पिछले दरवाजे से देना पड़ रहा है टैक्स

इस RR टैक्स की तेलंगाना में हर जगह चर्चा है कि तेलंगाना के उद्योगपति, ठेकेदारों को कुछ प्रतिशत RR टैक्स पिछले दरवाजे से देना पड़ रहा है. आरोप है कि यहां कुल जितनी वसूली होती है उसका एक खास हिस्सा RR टैक्स के तौर पर काला धन दिल्ली जाता है.

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस कहीं भी हों उनकी राजनीति के पांच निशान होते हैं-झूठे वादे, वोट बैंक की राजनीति, माफियाओं और अपराधियों को बढ़ावा, परिवारवाद और 5)भ्रष्टाचार. इन पांच निशानों से मिलकर कांग्रेस का पंजा बनता है. अब तेलंगाना में भी लोग कांग्रेस के इस पंजे को महसूस कर रहे हैं.”

पॉलिसी पैरेलिसिस का शिकार था भारत

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए आगे कहा- “एक समय था जब दुनिया प्रगति कर रही थी लेकिन भारत को कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा दिया था. दुनिया आर्थिक प्रगति कर रही थी लेकिन भारत पॉलिसी पैरेलिसिस का शिकार था. NDA ने भारत को बहुत मुश्किल से उस दौर से बाहर निकाला है लेकिन कांग्रेस फिर से देश को पुराने दिनों में लेकर जाना चाहती है.”

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछे ये पांच सवाल, शुक्रवार तक ED के वकील से मांगा जवाब

Dipesh Thakur

Recent Posts

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

14 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

23 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

34 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

42 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

58 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

1 hour ago