अजब-गजब

दुनिया की सबसे अजीबो-गरीब डिश जिसके लिए जापानी हो रहे पागल, बगलों के पसीने से की जा रही तैयार

भारत में ऐसी कई डिशेस बनाई जाती हैं, जिनके बारे में सोचते ही लोग चटकारे भरने लगते हैं. लेकिन वहीं दूसरी तरफ दुनिया की कुछ ऐसी जगह हैं, जहां अजीबो गरीब व्यंजन बनाए और खाए जाते हैं, जिनके बारे में जानकार आप दंग रह जाएंगे. ऐसे ही एक डिश है जापानी राइस बॉल्स जिसे दुनिया ओनिगिरी के नाम से जाना जाता है. इसे सिर्फ जापान के लोग ही नहीं पूरी दुनिया नाश्ते के रूप में खाती है.

क्यों चर्चा में है ये जापानी डिश

जापान की ये डिश सुशी चावल से बने होते हैं और नोरी सी-वुड रैपर में रैप्ड किया जाता है. लेकिन जापान में इस डिश का फिलहाल एक नया वर्जन लोगों के बीच चर्चा में है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान क्योंकि टेस्टी सी दिखने वाली ये डिश को अब पसीने से तैयार की जा रही है.

कैसे तैयार की जा रही है ये डिश?

इस नई तरह के ओनिगिरी को बनाने के लिए सभी सामग्रियों और उनके संपर्क में आने वाले शरीर के हिस्सों को डिसइंफेक्टेड किया जाता है. इसके नॉर्मल तरीके से राइस बॉल बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाती है और जब इसे गूंथने की बारी आती है तो इसे आकार देने के लिए हाथों का नहीं बल्कि अपनी बगलों का इस्तेमाल करते हैं ताकि इस राइस बॉल में वो पसीना भी आ जाए, जिस कारण ये और भी ज्यादा टेस्टी हो जाए. अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि कौन उपयोग करते हैं, एक अजीब पाक ट्विस्ट जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

पसीने के लिए करवाया जाता है ये काम

इसके लिए पहले लड़के और लड़कियों को जिम में एक्सरसाइज करवाया करवाया जाता है ताकि वो पसीने से बिल्कुल तरबतर हो जाए और फिर उनके आगे ये तैयार राइस बॉल रख देते हैं. जिसे वो अपनी बांह से तैयार करते हैं. इसके अलावा इसमें समुद्री शैवाल की एक परत में लपेटा जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ रेस्तरां खुले तौर पर इस प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हैं, ग्राहकों को रसोई में जाने की अनुमति देकर गर्व से अपने स्टार शेफ और अनूठी तकनीक का प्रचार करते हैं

रिसर्च को हुआ खुलासा

अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि पसीने वाले राइस बॉल क्यों खिलाए जा रहे हैं तो इसको लेकर एक रिसर्च हुआ था, जिसमें ये पाया गया कि 2013 के एक अध्ययन में पाया गया कि शरीर के बगलों के पसीने में एक विशिष्ट फेरोमोन होता है जिसे सूंघने या चाटने पर मानवीय भावनाओं में सुधार हो सकता है. हालांकि जैसे ही डिश वायरल हुई इसको लेकर पूरी दुनिया में चर्चा छिड़ गई है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

11 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

13 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

25 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

31 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

44 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago